Thursday, April 23, 2026
Homeबॉलीवुड'Hera Pheri 3' पर बड़ा अपडेट, अक्षय कुमार ने दी Shocking न्यूज़

‘Hera Pheri 3’ पर बड़ा अपडेट, अक्षय कुमार ने दी Shocking न्यूज़

‘Hera Pheri 3’ का इंतजार कर रहे फैंस के लिए एक बार फिर निराश करने वाली खबर सामने आई है। अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी की आइकॉनिक तिकड़ी को फिर से एक साथ देखने का सपना फिलहाल पूरा होता नजर नहीं आ रहा है। अक्षय कुमार ने खुद इस फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट दिया है, जिसने फैंस की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है।

फिल्म शुरू होने से पहले ही विवादों में घिरी

‘हेरा फेरी 3’ लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है, लेकिन फिल्म बनने से पहले ही कई विवादों में फंस गई। सबसे पहले परेश रावल के अचानक फिल्म छोड़ने की खबर ने सभी को चौंका दिया था।

Hera Pheri 3
Hera Pheri 3

इस खबर के बाद अक्षय कुमार भी काफी हैरान हुए थे, क्योंकि इस फ्रैंचाइजी के राइट्स उन्होंने खुद खरीदे थे। इसके बाद फिल्म कानूनी विवादों में भी फंस गई, जब साउथ के एक फिल्ममेकर और फिरोज नाडियाडवाला के बीच कॉपीराइट को लेकर टकराव सामने आया।

‘Hera Pheri 3’ अक्षय कुमार ने साफ कहा—अभी नहीं बन रही फिल्म

शुभांकर मिश्रा के यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान जब अक्षय कुमार से पूछा गया कि क्या ‘हेरा फेरी 3’ कानूनी विवादों से बाहर निकल चुकी है और क्या इसकी शूटिंग दोबारा शुरू होगी, तो उन्होंने साफ जवाब दिया। अक्षय कुमार ने कहा, “हेरा फेरी 3 फिलहाल तो नहीं बन रही है।” उनके इस बयान ने साफ कर दिया कि फिल्म इतनी जल्दी फ्लोर पर नहीं आने वाली है और फैंस को अभी लंबा इंतजार करना पड़ेगा।

‘Hera Pheri 3’ अक्षय बोले—मुझे खुद झटका लगा था

जब इंटरव्यू के दौरान शुभांकर मिश्रा ने कहा कि यह सुनकर उन्हें झटका लगा है, तो अक्षय कुमार ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा, “मुझे खुद झटका लगा था। पर कोई बात नहीं, हमने वेलकम बना ली है। शायद अब थोड़े पूजा-पाठ या मंत्र पढ़ने पड़ेंगे ताकि सब ठीक हो जाए।” अक्षय का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Hera Pheri 3
Hera Pheri 3
अगले एक साल तक नहीं आएगी फिल्म ‘Hera Pheri 3’

अक्षय कुमार ने यह भी साफ किया कि अगले एक साल तक तो ‘हेरा फेरी 3’ आने की कोई संभावना नहीं है। उन्होंने बताया कि इसके पीछे कई पेचीदा कारण हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि वह, सुनील शेट्टी और परेश रावल साथ काम नहीं करना चाहते। ‘वेलकम टू द जंगल’ में वे साथ काम भी कर रहे हैं, लेकिन ‘हेरा फेरी 3’ के मामले में कुछ कागजी एग्रीमेंट्स और कानूनी दिक्कतें हैं, जिनके बारे में वह कैमरे पर खुलकर बात नहीं कर सकते।

‘Hera Pheri 3’ “डर बस यही है कि हम बूढ़े न हो जाएं”

अक्षय कुमार ने मजाक में लेकिन भावुक अंदाज में कहा, “जब वक्त आएगा, फिल्म अपने आप बन जाएगी, बस डर इसी बात का है कि कहीं तब तक हम बूढ़े न हो जाएं।” उनकी इस बात ने फैंस को हंसाया भी और थोड़ा भावुक भी कर दिया।

Hera Pheri 3
Hera Pheri 3
2000 में शुरू हुआ था हेरा फेरी का जादू

प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी ‘हेरा फेरी’ साल 2000 में रिलीज हुई थी। फिल्म में बाबूराव गणपतराव आप्टे (परेश रावल), राजू (अक्षय कुमार) और श्याम (सुनील शेट्टी) जैसे किरदारों ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली थी। जबरदस्त कॉमेडी, शानदार डायलॉग्स और बेहतरीन टाइमिंग की वजह से यह फिल्म आज भी कल्ट क्लासिक मानी जाती है।

फिर हेरा फेरी ने भी मचाया था धमाल

इसके बाद साल 2006 में नीरज वोरा के निर्देशन में ‘फिर हेरा फेरी’ रिलीज हुई थी। इस सीक्वल ने भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल की और फ्रैंचाइजी को और मजबूत बना दिया। तब से ही फैंस इसके तीसरे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अब लगता है कि यह इंतजार अभी और लंबा चलने वाला है।

Related Articles

Latest News