नई दिल्ली। ओटीटी प्लेटफॉर्म Amazon Prime Video ने अपनी आगामी प्राइम ओरिजिनल एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘सूबेदार’ का ट्रेलर जारी कर दिया है। ट्रेलर रिलीज होते ही दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्साह बढ़ गया है।
फिल्म में अनिल कपूर के साथ Radhika Madan और Mona Singh अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। खास बात यह है कि मोना सिंह इस फिल्म में एक खतरनाक विलेन के रूप में दिखाई दे रही हैं, जबकि राधिका मदान अनिल कपूर की बेटी के किरदार में हैं। फिल्म का निर्देशन Suresh Triveni ने किया है, वहीं प्रोडक्शन की जिम्मेदारी Vikram Malhotra और अनिल कपूर ने संभाली है।
अवैध खनन की पृष्ठभूमि पर आधारित कहानी
‘सूबेदार’ की कहानी एक ऐसे पिछड़े और सख्त इलाके में सेट है, जहां अवैध रेत खनन के चलते डर और खामोशी का माहौल है। ट्रेलर में अनिल कपूर रिटायर्ड फौजी सूबेदार अर्जुन मौर्य के किरदार में नजर आते हैं—एक ऐसा शख्स जो अनुशासन, जख्मों और निजी पीड़ा से भरा हुआ है।
उनकी जिंदगी तब करवट लेती है जब उनका सामना एक निर्दयी दुश्मन से होता है। ट्रेलर में उनका दमदार डायलॉग—
“एक फौजी हूं, सीने में गोली झेल सकते हैं, बेइज्जती नहीं”—पहले ही दर्शकों के रोंगटे खड़े कर चुका है।
राधिका मदान फिल्म में अर्जुन की बेटी श्यामा के रोल में हैं। पिता-बेटी के बीच का जटिल और भावनात्मक रिश्ता कहानी को गहराई देता है। राधिका के अनुसार, श्यामा अंदर से टूटी हुई लेकिन मजबूत इरादों वाली लड़की है, जो अपने रिश्तों को संभालने की कोशिश करती है। अनिल कपूर ने इस भूमिका को अपने करियर के सबसे चुनौतीपूर्ण और भावनात्मक किरदारों में से एक बताया है।
‘टॉक्सिक’ से हो रही तुलना
दर्शकों ने बताया अनिल कपूर का सबसे खतरनाक अवतार
करीब 2 मिनट 52 सेकेंड के ट्रेलर को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। कुछ दर्शक इसे थिएटर में रिलीज करने की मांग कर रहे हैं। वहीं कई लोग इसकी तुलना Toxic से कर रहे हैं, जिसमें Yash नजर आने वाले हैं। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स का कहना है कि ‘सूबेदार’ का ट्रेलर ज्यादा प्रभावशाली और दमदार है।
कब और कहां देखें फिल्म?
5 मार्च से होगी स्ट्रीमिंग फिल्म में Saurabh Shukla, Aditya Rawal, Faisal Malik और Khushbu Sundar भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
‘सूबेदार’ 5 मार्च से प्राइम वीडियो पर हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में भारत सहित 240 से अधिक देशों में स्ट्रीम होगी।











