HomeबॉलीवुडThe untold story of Shilpa Shetty : पहली फिल्म से लेकर स्टार...

The untold story of Shilpa Shetty : पहली फिल्म से लेकर स्टार बनने तक का सफर

The untold story of Shilpa Shetty : बॉलीवुड की फिटनेस क्वीन और सफल अभिनेत्री Shilpa Shetty का स्टारडम तक का सफर संघर्षों से भरा रहा है। आज भले ही वह एक सफल एक्ट्रेस, टीवी पर्सनैलिटी और बिजनेसवुमन के रूप में पहचानी जाती हों, लेकिन उनके करियर में एक दौर ऐसा भी आया जब उन्हें फिल्में मिलना लगभग बंद हो गई थीं और कई निर्माता उन्हें अपनी परियोजनाओं से बाहर कर देते थे।

खुद शिल्पा ने स्वीकार किया था कि उस समय उन्हें लगने लगा था कि उनका करियर धीरे-धीरे पीछे जा रहा है। हालांकि उन्होंने परिस्थितियों के आगे हार मानने के बजाय लगातार मेहनत, धैर्य और आत्मविश्वास का सहारा लिया। अपने संघर्ष, समर्पण और प्रतिभा के दम पर उन्होंने न सिर्फ बॉलीवुड में मजबूत वापसी की, बल्कि अपनी एक अलग और स्थायी पहचान भी बनाई, जो आज लाखों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

8 जून 1975 को कर्नाटक के मंगलुरु में जन्मी शिल्पा सेट्ठी असली नाम अश्विनी शेट्टी है। पढ़ाई पूरी करने के बाद वह अपने पिता के काम में हाथ बंटाने लगी थीं। इसी दौरान एक फैशन शो में हिस्सा लेने का मौका मिला। वहां एक फोटोग्राफर ने उनकी तस्वीरें खींचीं और यही तस्वीरें उनके लिए मॉडलिंग की दुनिया का दरवाजा खोल गईं। मॉडलिंग में सफलता मिलने के बाद उन्हें फिल्मों के ऑफर मिलने लगे।

 The untold story of Shilpa Shetty : ‘बाजीगर’ से बॉलीवुड में रखा कदम 

शिल्पा ने 1993 में फिल्म बाजीगर से बॉलीवुड में कदम रखा। इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान और काजोल थे। फिल्म सुपरहिट साबित हुई और शिल्पा की भी खूब चर्चा हुई। 1990 के दशक में वह ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’, ‘छोटे सरकार’, ‘आओ प्यार करें’, ‘हथकड़ी’, ‘औजार’ और ‘परदेसी बाबू’ जैसी कई चर्चित फिल्मों का हिस्सा रहीं और दर्शकों के बीच लोकप्रिय होती गईं।

 The untold story of Shilpa Shetty : प्रोड्यूसर्स ने उन्हें फिल्म से बाहर कर दिया

सफलता का यह सफर हमेशा नहीं रहता है। शिल्पा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि करियर के एक दौर में उन्हें काम मिलना बंद हो गया था। कई बार ऐसा हुआ जब उन्हें फिल्म के लिए चुना गया, लेकिन बाद में प्रोड्यूसर्स ने उन्हें फिल्म से बाहर कर दिया। लगातार मिल रही निराशा ने उन्हें परेशान जरूर किया, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी।

साल 2000 में आई फिल्म धड़कन ने उनके करियर को नई दिशा दी। इस फिल्म में उनके अभिनय को खूब सराहा गया और वह एक बार फिर चर्चा में आ गईं। इसके बाद उन्होंने ‘रिश्ते’, ‘फिर मिलेंगे’, ‘दस’ और ‘लाइफ इन ए… मेट्रो’ जैसी फिल्मों में काम किया। खासकर ‘फिर मिलेंगे’ में एचआईवी पीडित महिला के किरदार ने उनके अभिनय की नई पहचान बनाई।

 The untold story of Shilpa Shetty : रियलिटी शो ‘सेलिब्रिटी बिग ब्रदर’ में हिस्सा

फिल्मों के साथ-साथ शिल्पा ने टीवी की दुनिया में भी अपनी मजबूत जगह बनाई। ब्रिटेन के चर्चित रियलिटी शो ‘सेलिब्रिटी बिग ब्रदर’ में हिस्सा लेकर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान हासिल की। शो में नस्लीय टिप्पणियों का सामना करने के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और विजेता बनकर उभरीं। इस जीत ने उन्हें दुनिया भर में लोकप्रिय बना दिया।

 The untold story of Shilpa Shetty : शिल्पा को फिल्म ‘धड़कन’ ने दी नई राह

Shilpa Shetty की सफलता की कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है। करियर की शुरुआत में वह अपने पिता के काम में हाथ बंटाया करती थीं। इसी दौरान उन्हें एक फैशन शो में हिस्सा लेने का मौका मिला, जिसने उनकी जिंदगी की दिशा बदल दी। शो के दौरान एक फोटोग्राफर ने उनकी तस्वीरें खींचीं और यही तस्वीरें मॉडलिंग की दुनिया में उनके लिए पहला बड़ा दरवाजा साबित हुईं।

मॉडलिंग में मिली सफलता के बाद उन्हें फिल्मों के ऑफर मिलने लगे और बॉलीवुड में उनकी एंट्री हो गई। हालांकि, एक समय ऐसा भी आया जब उनका करियर मुश्किल दौर से गुजरने लगा। उन्हें फिल्मों के लिए साइन तो किया जाता था, लेकिन बाद में कई निर्माता उन्हें प्रोजेक्ट्स से बाहर कर देते थे, जिससे काम मिलना लगभग बंद हो गया। ऐसे कठिन समय में भी शिल्पा ने हार नहीं मानी। आखिरकार साल 2000 में रिलीज हुई Dhadkan उनके करियर के लिए टर्निंग प्वाइंट साबित हुई। इस फिल्म की जबरदस्त सफलता ने न सिर्फ उन्हें नई पहचान दिलाई, बल्कि बॉलीवुड में उनकी मजबूत वापसी का रास्ता भी खोल दिया।

 The untold story of Shilpa Shetty : फिटनेस की पहचान बनीं

शिल्पा फिटनेस की पहचान भी बन चुकी हैं। योग और स्वास्थ्य को लेकर उनकी पहल को लोगों ने खूब पसंद किया। उन्होंने फिटनेस से जुड़ी किताबें लिखीं, योग वीडियो जारी किए और लाखों लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। समाज सेवा और जन जागरूकता अभियानों में योगदान के लिए भी उन्हें कई सम्मान मिले। उन्हें आईफा स्पेशल अवॉर्ड फॉर ग्लोबल इम्पैक्ट, यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्स की मानद डॉक्टरेट और स्वच्छ भारत अभियान से जुड़े कार्यों के लिए ‘चैंपियंस ऑफ चेंज’ सम्मान जैसे कई पुरस्कार प्राप्त हुए।

Related Articles

Latest News