नई दिल्ली, (हि.स.)। घरेलू सर्राफा बाजार में सोना के भाव में आज तेजी का रुख नजर आ रहा है। सोने की कीमत में आज 150 रुपये से 190 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की तेजी आई है। इसी तरह चांदी भी आज 2,200 रुपये प्रति किलोग्राम तक महंगी हो गई है। कीमत में आई इस उछाल के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 1,23,180 रुपये से लेकर 1,23,330 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,12,890 रुपये से लेकर 1,13,040 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चेन्नई में आज सोने की कीमत में सबसे ज्यादा उछाल दर्ज की गई है। यहां सोना 620 रुपये से लेकर 690 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है।
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,23,330 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,13,040 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,23,180 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,12,890 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,23,230 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,12,940 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।
इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,23,830 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,13,510 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,23,180 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,12,890 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,23,330 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,13,040 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,23,230 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,12,940 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,23,330 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,13,040 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने की कीमत में तेजी आई है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,23,180 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 1,12,890 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
घरेलू सर्राफा बाजार में चांदी के भाव
घरेलू सर्राफा बाजार में चांदी के भाव में आज तेजी नजर आ रही है। आज इस चमकीली धातु की कीमत में 2,200 रुपये प्रति किलोग्राम तक की उछाल दर्ज की गई है। इस तेजी के कारण देश के अलग अलग सर्राफा बाजारों में चांदी 1,54,100 रुपये प्रति किलोग्राम से लेकर 1,68,100 रुपये प्रति किलोग्राम तक के भाव पर बिक रही है। चेन्नई और हैदराबाद मे चांदी लगातार सबसे ऊंची कीमत पर बिक रही है।
दिल्ली में आज चांदी की कीमत उछल कर 1,54,100 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई है। इसी तरह मुंबई, अहमदाबाद, कोलकाता, जयपुर, सूरत और पुणे में चांदी 1,54,200 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बनी हुई है। वहीं, बेंगलुरु में चांदी 1,55,100 रुपये के स्तर पर और पटना तथा भुवनेश्वर में 1,54,400 प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है।
देश में चांदी की सबसे अधिक कीमत अभी भी चेन्नई और हैदराबाद में है, जहां ये चमकीली धातु 1,68,100 रुपये के स्तर पर बनी हुई है। चेन्नई और हैदराबाद में चांदी पिछले 20 दिन के दौरान लगभग 40 हजार रुपये सस्ती हो चुकी है। इन दोनों शहरों में 15 अक्टूबर को चांदी 2,07,700 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर कारोबार कर रही थी, लेकिन अब इन दोनों शहरों में इसकी कीमत में 39,600 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट आ चुकी है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव अपने उच्च स्तर से करीब 0.22 प्रतिशत गिर कर आज 47.54 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार की गिरावट का असर घरेलू सर्राफा बाजार में भी चांदी की कीमत में आई गिरावट के रूप में सामने आया है। दूसरी ओर घरेलू सर्राफा बाजार में शादी का सीजन शुरू हो जाने के कारण चांदी की मांग में तेजी आई है। इसकी वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजारों में चांदी के सस्ता होने के बावजूद घरेलू बाजार में चांदी की कीमत में इस सप्ताह तेजी का रुख नजर आने लगा है।











