Friday, April 24, 2026
Homeव्यापारसोने के दाम में उछाल,चांदी भी महंगी

सोने के दाम में उछाल,चांदी भी महंगी

Gold And Silver Price: घरेलू सर्राफा बाजार में आज बुधवार 1 अप्रैल 2026 को शुरूआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में तेजी है, जिसके बाद 24 कैरेट सोना 1,49,660 रुपये से लेकर 1,51,630 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है।

वहीं आज 22 कैरेट सोना 1,37,200 रुपये से लेकर 1,39,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। गौरतलब है कि अधिकांशत: गहने 22 कैरेट सोने से ही बनाए जाते हैं, इसलिए सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने की मांग ज्यादा होती है।

प्रमुख शहरों में सोने की कीमत

देश की राजधानी दिल्ली सहित दिल्ली-एनसीआर के साथ ही जयपुर एवं लखनऊ में 24 कैरेट सोना आज 1,51,630 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,39,000 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

देश के महानगरों मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, पटना में 24 कैरेट सोना 1,51,480 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,38,850 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

वहीं देश के अन्य शहरों इंदौर, भोपाल, जबलपुर, अहमदाबाद में आज 24 कैरेट सोना 1,51,530 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,38,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

चाँदी का भाव

दिल्ली सहित देश के प्रमुख शहरों के सर्राफा बाजारों में आज चाँदी की कीमत में 5,000 रूपए की तेजी है, चांदी 2,55,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है।

Related Articles

Latest News