Friday, April 24, 2026
Homeव्यापारसोना और चांदी खरीदने का सुनहरा मौका, जोरदार गिरावट जारी

सोना और चांदी खरीदने का सुनहरा मौका, जोरदार गिरावट जारी

नई दिल्ली, (हि.स.)। घरेलू सर्राफा बाजार में आज जोरदार गिरावट का रुख बना है। सोना आज 1,620 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,760 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया है। इसी तरह चांदी की कीमत में आज 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमत में कमी होने के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 1,23,650 रुपये से लेकर 1,23,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,13,340 रुपये से लेकर 1,13,490 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चेन्नई में आज सोने के भाव में 1,400 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,520 रुपये प्रति 10 ग्राम तक गिरावट आई है। वहीं, चांदी की कीमत में गिरावट आने के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 1,61,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,23,800 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,13,490 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,23,650 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,13,340 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,23,700 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,13,390 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,24,360 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,13,990 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। वहीं, कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,23,650 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,13,340 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,23,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,13,390 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,23,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,13,490 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,23,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,13,390 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,23,800 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,13,490 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने के भाव में गिरावट दर्ज की गई है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,23,650 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना 1,13,340 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

सर्राफा बाजार में लगातार तीसरे दिन सस्ती हुई चांदी

घरेलू सर्राफा बाजार में चांदी के भाव में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट का रुख बना हुआ है। आज इस चमकीली धातु की कीमत में 3,000 रुपये से लेकर 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक की गिरावट दर्ज की गई है। आज की इस गिरावट के कारण देश के अलग-अलग सर्राफा बाजारों में चांदी 1,68,700 रुपये प्रति किलोग्राम से लेकर 1,69,900 रुपये प्रति किलोग्राम तक के भाव पर बिक रही है।

दिल्ली में आज चांदी की कीमत फिसल कर 1,61,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई है। इसी तरह मुंबई, अहमदाबाद और कोलकाता में भी चांदी 1,61,700 रुपये के भाव पर कारोबार कर रही है। जबकि जयपुर, सूरत और पुणे में चांदी 1,62,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बनी हुई है। वहीं, बेंगलुरु में चांदी 1,62,200 रुपये के स्तर पर और पटना तथा भुवनेश्वर में 1,61,800 प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है। देश में चांदी की सबसे अधिक कीमत अभी भी चेन्नई और हैदराबाद में है, जहां ये चमकीली धातु आज 1,69,900 रुपये के स्तर पर आ गई है।

बुलियन मार्केट एक्सपर्ट मयंक मोहन का कहना है कि इडस्ट्रियल सेक्टर की मांग में कमी आने के कारण इन दिनों अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी के दाम थोड़ा घटे हैं, जिसका असर घरेलू बाजार में भी दिख रहा है। हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार से दिसंबर के अंत तक इंडस्ट्रियल डिमांड में तेजी आने के संकेत मिल रहे हैं। इसलिए आने वाले दिनों में चांदी के भाव में तेजी आने की उम्मीद बनी हुई है। मयंक मोहन के अनुसार सर्राफा बाजार में जारी फिलहाल जारी उतार-चढ़ाव के कारण छोटे निवेशकों को संभल कर निवेश योजना बनानी चाहिए, अन्यथा उन्हें नुकसान का सामना भी करना पड़ सकता है।

Related Articles

Latest News