Friday, April 24, 2026
Homeव्यापारशेयर बाजार पर दबाव , सेंसेक्स व निफ्टी में गिरावट

शेयर बाजार पर दबाव , सेंसेक्स व निफ्टी में गिरावट

नई दिल्‍ली ।  तेजी के बाद आज भारतीय शेयर बाजार दबाव में है तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) आज गिरावट के साथ 83,757 पर खुला खुलने के कुछ ही देर में इसमें गिरावट बढ़ गई
सुबह 9:50 बजे यह 432 अंक गिरकर 83,384 पर कारोबार कर रहा था इसी तरह निफ्टी-50 (Nifty-50) भी गिरावट के साथ 25,755.90 पर ओपन हुआ
कुछ देर बाद यह 137 अंक गिरकर 25,638 पर ट्रेड करने लगा कल सेंसेक्स 78 अंक बढ़कर 83,817 पर पहुंचा, निफ्टी 50 48 अंक बढ़कर 25,776 पर बंद हुआ
शुरुआती कारोबार में निफ्टी मेटल 1.8 परसेंट गिरा है. रियल्टी और फार्मा भी नीचे ट्रेड हुए. ऊपर की तरफ, FMCG 0.5 परसेंट और PSU बैंक 0.7 परसेंट बढ़ा निफ्टी मिडकैप 100 0.2 परसेंट और स्मॉलकैप इंडेक्स लगभग 0.6 फीसदी नीचे ट्रेड कर रहे हैं
एशिया के शेयर बाजारों में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट देखी गई है दक्षिण कोरिया का कोस्पी और जापान का निक्केई 225 इंडेक्स क्रमशः 2.35 प्रतिशत और 0.49 प्रतिशत तक टूट गए
भारतीय रिज़र्व बैंक की मौद्रिक नीति बैठक के नतीजों से पहले भी बाजार सतर्क रहा आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा की अध्यक्षता वाली छह सदस्यीय मौद्रिक नीति समिति (MPC) ने बुधवार को अपनी बैठक शुरू की
नीति का फैसला शुक्रवार सुबह घोषित किया जाएगाSBI की एक स्टडी के अनुसार, केंद्रीय बैंक से ब्याज दरों पर यथास्थिति बनाए रखने की उम्मीद है
जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट वीके विजयकुमार का कहना है कि बाजार में निकट अवधि के कुछ महत्वपूर्ण रुझान दिख रहे हैं निफ्टी इंडेक्स स्तर पर बिना बड़े मूव्स के एक कंसोलिडेशन फेज में दिखाई दे रहा है हालांकि, निफ्टी के अंदर शामिल शेयरों में बड़े बदलाव हो रहे हैं खासकर आईटी शेयरों में तेज गिरावट
Related Articles

Latest News