प्रबल राजयोग बनाएगा सूर्य और शुक्र का एक ही राशि में गोचर: जानें किसे होगा लाभ

ज्योतिषाचार्य पं अनिल कुमार पाण्डेय
प्रश्न कुंडली एवं वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ

पंचांग के अनुसार 18 अक्टूबर को सूर्य अपनी नीच की राशि तुला में जा रहे हैं। इसी प्रकार शुक्र अपने स्वयं की राशि तुला में जा रहे हैं। इस प्रकार 18 अक्टूबर से 11 नवंबर 2022 तक दोनों प्रमुख ग्रह एक ही राशि में गोचर करेंगे। यह दोनों ग्रह एक दूसरे से शत्रुता रखते हैं। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि नीच का सूर्य के साथ में राशि का स्वामी शुक्र भी बैठा हुआ है। यह एक प्रबल नीच भंग राज योग बनाएगा। जब-जब शुक्र केंद्र में रहेगा तो यह राजयोग और प्रबल हो जाएगा।

इसी प्रकार जब-जब सूर्य तीसरे छठे आठवीं या बारहवें भाव में जाएगा तब भी नीच भंग राजयोग अत्यंत प्रबल हो जाएगा। इस प्रकार पहले, तीसरे, चौथे, छठवें, सातवें, आठवें, दसवें और 12वें भाव में जब यह ग्रह रहेंगे तो यह अत्यंत प्रबल राजयोग बनाएंगे। इस प्रकार यह संयोग लोगों को राजा भी बना सकता है, लोगों के स्वास्थ्य ठीक भी कर सकता है तथा लोगों को अत्यंत परेशान भी कर सकता है। आइए अब हम सूर्य और शुक्र की तुला राशि में गोचर के प्रत्येक राशि पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में चर्चा करते हैं।

मेष राशि

स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे। दूर देश की यात्रा हो सकती है।

वृष राशि

शत्रुओं से संधि होगी। मुकदमे में जीत होगी। अगर आप रोगी हैं तो रोग से मुक्ति भी मिल सकती है।

मिथुन राशि

संतान की उन्नति होगी। धन की प्राप्ति होगी। संतान से आपको मदद मिलेगी।

कर्क राशि

सुख की प्राप्ति होगी। कोई बड़ा सामान खरीदा जा सकता है। कार्यालय में प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

सिंह राशि

क्रोध में वृद्धि होगी। भाग्य साथ दे सकता है।

कन्या राशि

धन की वृद्धि होगी। दुर्घटना से बचेंगे।

तुला राशि

स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

वृश्चिक राशि

मुकदमे में विजय प्राप्ति होगी। शत्रुओं पर विजय प्राप्ति होगी।

धनु राशि

धन आने का बड़ा सुंदर योग है। संतान से सुख मिलेगा। भाइयों के कष्ट समाप्त होंगे।

मकर राशि

कार्यालय में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अगर प्रमोशन का समय है तो प्रमोशन हो सकता है। आप सुख संबंधी कोई सामग्री क्रय कर सकते हैं।

कुंभ राशि

भाग्य में वृद्धि होगी। क्रोध भी बढ़ेगा। भाइयों का भला होगा।

मीन राशि

दुर्घटना से बचेंगे। धन आने का योग है।

संपर्क-
साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया
सागर, मध्य प्रदेश- 470004
व्हाट्सएप- 8959594400