वार्षिक भविष्यफल 2022: मकर राशि

मकर राशि राशि चक्र की दसवीं राशि है। उत्तराषाढ़ा नक्षत्र के अंतिम तीन चरण चरण, श्रवण नक्षत्र के चारों चरण तथा धनिष्ठा नक्षत्र का प्रथम दो चरण मिलकर मकर राशि का निर्माण करते हैं। इस राशि का स्वामी शनि है। इस राशि की आकृति मगर समान होती है। इसका स्वभाव चर है। धनु राशि की प्रकृति सौम्य है। इस राशि का तत्व पृथ्वी है, गुण तमोगुणी है जाति वैश्य है। यह रात्रि में बली होता है। यह दक्षिण दिशा की स्वामी है। यह राशि वात प्रकृति की है। शरीर में जोड़ और घुटने पर होने वाले सभी क्रियाओं का असर इसी राशि से देखा जाता है। यह एक सजल राशि है।

इस राशि के जातक विद्वान, संगीतज्ञ, सुंदर स्त्रियों का प्रियज़ पात्र पुत्रों से युक्त, धनी, त्यागी, अच्छी नौकरी वाला, दयालु, बहुत भाइयों वाला और सुख लिए अधिक चिंतन करने वाला होता है। इस राशि वालों के लिए मंगल बाधक ग्रह होता है। वृश्चिक राशि बाधक राशि होती है और बुध इनके लिए शुभ ग्रह होते हैं।

वर्ष 2022 मकर राशि के जातकों के लिए मिश्रित फलदाई है। वर्ष के प्रारंभ में स्थितियां कम अच्छी है। वर्ष के मध्य में स्थितियां बेहतर हो रही हैं तथा अंत में भी बेहतर रहेगी।

धन उपार्जन

माह जनवरी, मई, जून, अगस्त, सितंबर, नवंबर और दिसंबर में धन आने के अच्छे योग हैं। इन सभी महीनों में धन लाभ होना हैज़ कभी कम और कभी ज्यादा। उपाय- हर महीने के लिए अलग-अलग उपाय हैं। परंतु आपको सूर्य भगवान को जल पूरे 12 महीने देना चाहिए।

कैरियर

कार्यालय के क्षेत्र में आपकी प्रगति अप्रैल माह तक कम रहेगी। अप्रैल माह के उपरांत मई और जून में आपको उछाल मिल सकता है। यह संभव है इस दौरान आपकी सीट बदल दी जाए या आपका आप कार्य अधिकारियों को अत्यंत पसंद आने लगे। कैरियर की दृष्टि से मई और जून बहुत अच्छे हैं। जुलाई से लेकर अक्टूबर तक का समय थोड़ा कम अनुकूल है। परंतु नवंबर और दिसंबर दोनों बहुत अच्छे हैं। उपाय- आपको चाहिए कि आप शुक्रवार के दिन मंदिर में जाकर गरीबों के बीच चावल का दान दें।

भाग्य

अप्रैल तक आपको भाग्य से कोई मदद बड़ी मुश्किल से ही मिलेगी। अप्रैल के बाद आपका भाग्य आपका साथ देने लगेगा। इस समयावधि में आपके कई कार्य थोड़े परिश्रम से ही हो जाएंगे। मई और जून में आपका भाग्य आप की थोड़ी ज्यादा मदद करेगा। जुलाई अगस्त और सितंबर में इस मदद में थोड़ी कमी आएगी। नवंबर और दिसंबर के महीने में पुनः भाग्य आपका अच्छे से साथ देगा। उपाय- हर बुधवार गाय को हरा चारा खिलाएं।

परिवार

आपको अपने भाई बहनों का सहयोग इस वर्ष कि कुछ विशेष महीनों में ही मिलेगा जैसे मई और जून के महीने में आपको अपने भाई बहनों का अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। जुलाई अगस्त सितंबर और अक्टूबर के महीने में इस सहयोग में थोड़ी कमी आएगी नवंबर और दिसंबर के महीने में आपको अपने भाई बहनों से अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। आपके माता पिता जी निरंतर आपसे प्रसन्न रहेंगे। जनवरी-फरवरी और मार्च के महीने में आपके पिता जी थोड़ा आप से रुष्ट हो सकते हैं। माता जी के स्वास्थ्य में अप्रैल महीने के बाद थोड़ी खराबी आ सकती है। वर्ष 2022 में अप्रैल तक आपकी संतान आपकी कम मदद करेगी। यह भी संभव है कि आपको अपनी संतान से कष्ट भी हो। उपाय- हर बुधवार को काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।

स्वास्थ्य

अप्रैल तक आपका या आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य खराब रह सकता है। आप लोगों के गर्दन में या कमर में दर्द अक्टूबर नवंबर और दिसंबर के महीने में पुनः यह रोग बढ़ सकता है। छोटे-मोटे एक्सीडेंट होने का भी योग है। आपको चाहिए कि आप वसायुक्त भोजन से परहेज करें और स्वास्थ्य के संबंध में अपनी दिनचर्या में योगासन को महत्व दें। उपाय- आपको चाहिए कि आप शनिदेव, राहु और केतु की शांति हेतु किसी विद्वान ब्राह्मण से जाप करवाएं।

व्यापार

व्यापार के मामले में वर्ष 2022 मिश्रित फल देने वाला है। अधिकांश महीनों में आपको व्यापार से लाभ होगा और कुछ महीने जैसे फरवरी मार्च अप्रैल जुलाई और अक्टूबर में लाभ की मात्रा में काफी कमी आएगी। दिसंबर के महीने में व्यापार के बढ़ाने का अवसर भी मिलेगा। इस बात की पूरी संभावना है कि आपको अपने व्यापार में लाभ प्राप्त करने के लिए अत्यधिक मेहनत करना पड़े। जनवरी फरवरी और मार्च में तथा अक्टूबर नवंबर और दिसंबर में आपको अपने साझेदार के साथ कुछ तनाव युक्त समय भी बिताना पड़ सकता है। उपाय- शनिवार को दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर 7 बार हनुमान चालीसा का जाप करें।

विवाह

अविवाहित जातकों की विवाह हेतु वर्ष 2022 में काफी उम्मीद है। जनवरी फरवरी-मार्च तथा अप्रैल एवं अगस्त के महीने में विवाह तय होने की अच्छी उम्मीद है। जून और अक्टूबर के महीने में विवाह के रिश्ते अच्छे आएंगे परंतु उसमें कुछ लोग बाधा खड़ी करेंगे। मई और जून के महीने में विवाह के बहुत अच्छे प्रस्ताव आएंगे और अगर आप थोड़ा भी प्रयास करेंगे तो अप्रैल या मई और नवंबर दिसंबर के महीने में शादी तय होने की शत प्रतिशत उम्मीद है। वैवाहिक संबंध अप्रैल के बाद उत्तम रहेंगे।

धन-संपत्ति

मकान और जमीन या कार खरीदने के इस वर्ष कई अवसर आएंगे। किस बात की पूरी संभावना है कि आप 27 जून से लेकर 10 अगस्त के बीच में कोई सुख की वस्तु खरीद लें। नवंबर और दिसंबर के महीने में भी इस तरह के खरीदारी के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। इन सभी अवधि में आपको आसानी से ऋण मिल सकता है। पैतृक संपत्ति के विवाद का हल भी इसी अवधि में हो सकता है। उपाय- आपको चाहिए कि आप चिड़ियों को दाना दें।

वार्षिक उपाय

अपने संपूर्ण कष्टों के निवारण के लिए आपको चाहिए कि आप इस वर्ष की सभी एकादशी को व्रत रखें और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

पं अनिल कुमार पाण्डेय
सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता
एस्ट्रो साइंटिस्ट और वास्तु शास्त्री
स्टेट बैंक कॉलोनी, मकरोनिया,
सागर, मध्य प्रदेश- 470004
संपर्क- 7566503333