फ्रांस की टेनिस खिलाड़ी कैरोलिन गार्सिया ने रविवार को तियानजिन ओपन के फाइनल में चेक गणराज्य की कैरोलिना प्लिस्कोवा को हराकर इस साल का अपना पहला खिताब हासिल किया। 16वीं रैंक की खिलाड़ी गार्सिया ने चेक गणराज्य की शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी प्लिस्कोवा को 7-6, 6-3 से शिकस्त दी। 24 साल की गार्सिया को यहां तियानजिन में दूसरी वरीयता मिली है। यह उनके करियर का छटवां खिताब है।