बिहार में राजग की सीटों का हुआ बंटवारा

बिहार में राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सीटों का निर्धारण कर दिया गया है। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के कार्यालय में राजग की साझा प्रेसवार्ता में जदयू के प्रदेश अध्‍यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने घटक दलों की लोकसभा सीटों की घोषणा कर दी है। ज्ञात रहे कि भाजपा ने अपनी पांच सिटिंग सीटें छोड़ दीं हैं। भाजपा के राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता शाहनवाज हुसैन की सीट रही भागलपुर से भी भाजपा चुनाव नहीं लड़ रही है। राजग में घटक दलों की सीटों की संख्‍या पहले से तय की जा चुकी थी। भारतीय जनता पार्टी व जदयू को 17-17 सीटें, जबकि लोक जनशक्ति पार्टी को छह सीटें मिलीं हैं।
जेडीयू 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जिनमें वाल्‍मीकिनगर, सीतामढ़ी, झंझारपुर, सुपौल, कटिहार, पूर्णिया, मधेपुरा, किशनगंज, गोपालगंज, सिवान, भागलपुर, बांका, जहानाबाद, गया, नालंदा, मुंगेर व काराकाट सीट जेडीयू के हिस्से आई है तथा भाजपा को 17 सीट मिली है, जिनमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, मधुबनी, अररिया, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, जहानाबाद, सारण, उजियारपुर, बेगूसराय, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्‍सर, सासाराम व औरंगाबाद सीट शामिल है। वहीं लोजपा को 6 सीटें मिली हैं, जिनमें वैशाली, हाजीपुर, समस्‍तीपुर, खगडि़या, जमुई व नवादा शामिल हैं।