भाजपा में शामिल हुए तृणमूल कांग्रेस के विधायक

लोकसभा चुनावों के मद्देनजर भाजपा पश्चिम बंगाल में अपनी स्थिति मजबूत करने में लगातार जुटी हुई है और वो विरोधी दलों को लगातार झटका दे रही। इसी तारतम्य में पश्चिम बंगाल की भाटापारा सीट से तृणमूल कांग्रेस के विधायक अर्जुन सिंह ने गुरुवार को भाजपा मुख्यालय में भाजपा के पश्चिम बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय और वरिष्ठ नेता मुकुल रॉय की उपस्थिति में भाजपा का दामन थाम लिया। इसके बाद कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट कर कहा कि पश्चिम बंगाल की भाटापारा सीट से तृणमूल कांग्रेस विधायक अर्जुन सिंह का भारतीय जनता पार्टी में स्वागत है।
ज्ञात रहे कि इससे पूर्व मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस से निष्कासित सांसद अनुपम हाजरा और पश्चिम बंगाल के दो वर्तमान विधायक भाजपा में शामिल हो गए थे। इसके अलावा बगदा से कांग्रेस विधायक दुलाल चंद्र बर और हबीबपुर से माकपा विधायक खगेन मुर्मू भी भाजपा में शामिल हो गए।