मशहूर फिल्म अभिनेत्री विद्या सिन्हा का निधन

बॉलीवुड में 70 और 80 के दशक में अनेक हिट फिल्मों में काम करने वाली अभिनेत्री विद्या सिन्हा का आज मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। उन्हें कुछ दिन पहले गंभीर हालत में मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, लेकिन आज उनका निधन हो गया।
उन्होंने छोटी सी बात, रजनीगंधा, ‘पति पत्नी और वो, मुक्ति जैसी कई हिट फिल्मों में अभिनय किया था। फिल्मी दुनिया से दूर होने के बाद वे कुछ टीवी सीरियल्स में भी दिखाई दी थीं। विद्या सिन्हा के निधन पर बॉलीवुड की अनेक हस्तियों ने शोक संवेदना प्रकट की है।