संगीतकार खैय्याम का निधन

फिल्म संगीतकार खय्याम का आज निधन हो गया है। खय्याम पिछले 10 दिनों से अस्पताल के आईसीयू में भर्ती थे। उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। उन्होंने रात 9.28 बजे अंतिम सांस ली।
खय्याम को पिछले दिनों फेफड़े में संक्रमण के बाद मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। खय्याम 92 वर्ष के थे। उन्होंने मुंबई के सुजोय अस्पताल में आखिरी सांस ली थी। उन्हें कल मंगलवार को उनको अंतिम विदाई दी जाएगी।