संयुक्त राष्ट्र ने दीवाली पर जारी किए विशेष डाक टिकट

संयुक्त राष्ट्र ने दीवाली के अवसर पर विशेष डाक टिकट जारी किए। भारत ने दिवाली के अवसर पर विशेष डाक टिकटें जारी किये जाने के लिए बुधवार को संयुक्त राष्ट्र डाक प्रशासन को धन्यवाद दिया। संयुक्त राष्ट्र डाक प्रशासन ने दिवाली उत्सव मनाने के लिए 19 अक्टूबर को एक विशेष कार्यक्रम पत्र जारी किया था। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन ने ट्वीट किया कि अच्छाई और बुराई के बीच संघर्ष हर दिन होता है। रोशनी के पावन त्योहार के अवसर पर दिवाली डाक टिकटों की पहली खेप पर बुराई पर अच्छाई की जीत की हमारी साझा प्रार्थना को दर्शाने के लिए यूएन स्टांप का धन्यवाद।
संयुक्त राष्ट्र ने लगभग 1.15 डॉलर मूल्य वर्ग की इस शीट में 10 डाक टिकटें और नाम-पत्र जारी किये हैं, जिसमें त्यौहार पर रोशनी और दिये दर्शाये गये हैं। इस कागज की पृष्ठभूमि में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय की जगमगाती इमारत और त्योहार के भाव को मनाने के लिए हैप्पी दिवाली का संदेश नजर आ रहा है।