37 साल बाद बना शुभ संयोग, इस बार रक्षा बंधन के दिन नहीं होगा भद्रा

भाई-बहन के प्रेम का त्यौहार रक्षाबंधन श्रावण माह की पूर्णिमा 26 अगस्त रविवार के दिन मनाया जाएगा। इस बार रक्षा बंधन पर करीब 11 घंटे तक राखी बांधने का शुभ मुहूर्त होगा। ज्योतिषों के अनुसार इस बार रक्षा बंधन को भद्रा का असर नहीं रहेगा। भद्रा काल में राखी बांधने को अशुभ माना जाता है। इस बार 37 वर्ष बाद रक्षाबंधन पर भद्रा नहीं रहेगा।
राखी बांधने के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 5:59 बजे से शुरू होकर शाम 5:25 बजे तक रहेगा। ज्योतिषों के अनुसार इस बार रक्षाबंधन पर धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा।
रक्षाबंधन के दिन राखी बांधने का मुहूर्त-
रक्षा बंधन के दिन राखी बांधने का शुभ मुहूर्त- प्रातः 5:59 बजे से शाम 5:25 बजे तक।
मुहूर्त की अवधि- 11 घंटे 26 मिनट।