Friday, April 24, 2026
Homeखास खबरअमित शाह व डॉ. मोहन यादव को मिली हरियाणा की कमान, प्रहलाद...

अमित शाह व डॉ. मोहन यादव को मिली हरियाणा की कमान, प्रहलाद जोशी होंगे जम्मू-कश्मीर के पर्यवेक्षक

नई दिल्ली (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड ने हरियाणा विधानसभा में विधायक दल का नेता चुनने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

हाल ही में संपन्न हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को स्पष्ट बहुमत के साथ तीसरी बार सरकार बनाने का मौका मिला है। पार्टी ने इस बार का चुनाव मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में लड़ा था। हालांकि पार्टी के अंदर अब मुख्यमंत्री पद के लिए कुछ दावेदार सामने आए हैं ।

वहीं दूसरी ओर जम्मू कश्मीर के लिए विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए पार्टी संसदीय बोर्ड में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी और राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ को केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर चुना है।

जम्मू कश्मीर में भारतीय जनता पार्टी को 90 विधानसभा सीटों में से 29 में जीत हासिल हुई है। यहां पर नेशनल कांफ्रेंस सबसे बड़ी पार्टी है और कांग्रेस के साथ गठबंधन में वह सरकार बनाने जा रही है।

Related Articles

Latest News