Homeखास खबरजोगबनी-आनंद विहार-जोगबनी समर स्पेशल ट्रेन- यूपी-बिहार के इन स्टेशनों पर रहेगा ठहराव

जोगबनी-आनंद विहार-जोगबनी समर स्पेशल ट्रेन- यूपी-बिहार के इन स्टेशनों पर रहेगा ठहराव

भारतीय रेल प्रशासन के द्वारा समर सीजन में ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इसी के तहत दिल्ली से बिहार जाने वाले रेलयात्रियों की सुविधा के लिए आनंद विहार-जोगबनी समर स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है।

गर्मी की छुट्टियों को देखते हुए रेलवे प्रशासन की ओर से यात्रियों को खास सहूलियत दी जा रही है. दरअसल, ट्रेनों में भीड़भाड़ की स्थिती ना हो, उसे लेकर कई समर स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला लिया गया. ऐसे में दिल्ली से बिहार आने वालों के लिए आनंद विहार-जोगबनी स्पेशल ट्रेन खास भूमिका निभा रही है।

गाड़ी संख्या 04074 आनंद विहार-जोगबनी समर स्पेशल ट्रेन

गाड़ी संख्या 04074 आनंद विहार-जोगबनी समर स्पेशल ट्रेन 23 मई से 11 जुलाई 2025 तक हर शुक्रवार को रात 11:55 बजे आनंद विहार टर्मिनल स्टेशन से चलेगी और तीसरे दिन सुबह 7:30 बजे जोगबनी स्टेशन पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 04073 जोगबनी-आनंद विहार समर स्पेशल ट्रेन

इसी तरह गाड़ी संख्या 04073 जोगबनी-आनंद विहार समर स्पेशल ट्रेन 25 मई से 13 जुलाई 2025 तक हर रविवार को सुबह 9:30 जोगबनी स्टेशन से चलेगी और अगले दिन शाम 4 बजे पर आनंद विहार टर्मिनल स्टेशन पहुंचेगी।

ठहराव स्टेशन

ये समर स्पेशल ट्रेन गाजियाबाद जंक्शन, कानपुर सेंट्रल, उन्नाव जंक्शन, लखनऊ चारबाग, सुल्तानपुर जंक्शन, जौनपुर सिटी, वाराणसी जंक्शन, औड़िहार जंक्शन, गाजीपुर सिटी, बलिया, सुरेमनपुर, छपरा जंक्शन, हाजीपुर जंक्शन, शाहपुर पटोरी, बरौनी जंक्शन, बेगूसराय, खगड़िया जंक्शन, नवगछिया, कटिहार जंक्शन, पुर्णिया जंक्शन, अररिया और फारबिसगंज जंक्शन स्टेशन पर रुकेगी।

Related Articles

Latest News