Sunday, February 15, 2026
Homeखास खबरएशिया कप हॉकी टूर्नामेंट: खिताबी जीत के साथ भारत ने विश्वकप के...

एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट: खिताबी जीत के साथ भारत ने विश्वकप के लिए किया क्वालीफाई

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने बिहार के राजगीर में खेले गए एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया है। इस खिताबी जीत के साथ ही भारत ने हॉकी विश्वकप 2026 के लिए क्वालीफाई कर लिया। यह चौथी बार है जब भारत ने इस प्रतियोगिता को जीता है।

टीम ने इससे पहले साल 2003, 2007 और 2017 में यह खिताब जीतने में सफलता हासिल की थी। भारत ने कोरिया को फाइनल मुकाबले में 4-1  से हराया। कोरिया के खिलाफ फाइनल मैच में भारतीय टीम ने शुरुआत से दबदबा बना कर रखा और मैच शुरू होने के चंद मिनटों में पहला गोल कर दिया। जिसे सुखजीत सिंह ने अंजाम दिया।पहला क्वार्टर भारत की 1-0 की बढ़त के साथ खत्म हुआ।

दूसरे क्वार्टर में एक और गोल देखने को मिला जिसे दिलप्रीत सिंह ने किया। इस गोल ने भारत की बढ़त को 2 -0  कर दिया। तीसरे और चौथे क्वार्टर में भारत की ओर से एक एक गोल और देखने को मिला और स्कोर लाइन 4-0 हो गई। चौथे क्वार्टर में एक गोल कोरिया की ओर से भी आया।

Related Articles

Latest News