Sunday, February 15, 2026
Homeखास खबरमध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में अत्यधिक भारी बारिश...

मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में अत्यधिक भारी बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने गुजरात के कुछ स्थानों पर बहुत तेज वर्षा और कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया है।

मौसम विभाग ने राजस्थान, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, कोंकण और गोआ के कुछ हिस्सों में भी बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिनों के दौरान उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और  जम्मू-कश्मीर सहित देश के उत्तरी भागों में भी आज इसी प्रकार का मौसम रहेगा।

मौसम विभाग ने दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक और तेलंगाना में गरज चमक और तेज़ हवाओं के साथ मूसलाधार वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार देश के पूर्वी हिस्सों में भी इसी प्रकार की स्थिति बनी रहने की संभावना है।

Related Articles

Latest News