Friday, February 13, 2026
Homeखास खबरझारखंड विधानसभा चुनाव काे लेकर भाजपा ने इन्हें सौंपी स्टार प्रचारक और...

झारखंड विधानसभा चुनाव काे लेकर भाजपा ने इन्हें सौंपी स्टार प्रचारक और 40 सीटों की जिम्मेदारी

रांची (हि.स.)। झारखंड में विधानसभा चुनाव नजदीक है। अलग-अलग राजनीतिक दलों ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनाव की तारीखों की घोषणा से पहले भाजपा ने मिशन 2024 को लेकर विशेष रणनीति के तहत काम करना शुरू कर दिया है। इस तैयारी के तहत झारखंड में अगले कुछ दिनों के अंदर भाजपा के कई बड़े नेताओं का कार्यक्रम होना है। झारखंड में 15 सितंबर को जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लोगों को आवास की सौगात देंगे। वहीं, 21 सितंबर को गृह मंत्री परिवर्तन यात्रा को हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे।

भाजपा आए दिन बैठक कर चुनावी रणनीति और सीटों के बंटवारे पर चर्चा कर रही है। भाजपा ने अब छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचाकर के रूप में नियुक्त किया है। उन्हें 40 आदिवासी बहुल सीटों पर प्रचार की जिम्मेदारी दी गयी है।

गौरतलब है कि अगामी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने शिवराज सिंह चौहान को प्रभारी बनाया है। साथ ही हिमंता बिस्वा सरमा को चुनाव सह प्रभारी बनाया गया है। इसके साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय स्तर के वरिष्ठ नेता झारखंड का लगातार दौरा कर रहे हैं। झारखंड में अगले सप्ताह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का झारखंड दौरा होने वाला है।

Related Articles

Latest News