भारतीय रेल प्रशासन ने गोरखपुर में अधोसंरचनात्मक चल रहे निर्माण कार्य के कारण गोरखपुर जाने वाली दो ट्रेनों का गोंडा और आजमगढ़ तक अस्थायी आधार पर विस्तार करने का निर्णय लिया है।
एलटीटी-गोरखपुर-एलटीटी गोदान एक्सप्रेस
गाड़ी संख्या 11055 अब 7 दिसंबर 2025 तक गोरखपुर के बजाय गोंडा तक चलेगी।
यह ट्रेन एलटीटी से सुबह 10:55 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन रात्रि 23:00 बजे गोंडा पहुंचेगी।
इसी तरह गाड़ी संख्या 11056 अब 7 दिसंबर 2025 तक गोरखपुर के बजाय गोंडा से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन गोंडा से भोर में 3:10 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन दोपहर 15:30 बजे एलटीटी पहुंचेगी।
एलटीटी-गोरखपुर-एलटीटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस
गाड़ी संख्या 20103 अब 5 दिसंबर 2025 तक गोरखपुर के बजाय आजमगढ़ तक चलेगी।
ट्रेन एलटीटी से प्रातः 05:23 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन दोपहर 15:15 बजे आजमगढ़ पहुंचेगी।
इसी तरह गाड़ी संख्या 20104 अब 6 दिसंबर 2025 तक गोरखपुर के बजाय आजमगढ़ से प्रस्थान करेगी। ट्रेन आजमगढ़ से शाम 18:50 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन भोर में 04:35 बजे एलटीटी पहुंचेगी।










