Sunday, July 26, 2026
Homeखास खबरGun carriage factory : क्षय रोगियों एवं एनीमिया से ग्रसित महिलाओं को...

Gun carriage factory : क्षय रोगियों एवं एनीमिया से ग्रसित महिलाओं को पोषण आहार किट का वितरण

सेठ गोविंद जिला चिकित्सालय प्रांगण में आज आयोजित कार्यक्रम में तोप गाड़ी निर्माणी (जीसीएफ) जबलपुर द्वारा क्षय रोगियों एवं एनीमिया से ग्रसित महिलाओं को पोषण आहार किट का वितरण किया गया।

गैर सरकारी संस्था विज़न जबलपुर के सहयोग एवं स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से आयोजित इस कार्यक्रम में जीसीएफ के मुख्य महाप्रबंधक राजीव गुप्ता एवं जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय मिश्रा मौजूद थे।

कार्यक्रम में बताया गया कि तोप गाड़ी निर्माणी (जीसीएफ) द्वारा विजन जबलपुर तथा स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से जबलपुर जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में पिछले दिनों एक हजार से अधिक क्षय रोगियों तथा एनीमिया से ग्रसित महिलाओं को पोषण आहार वितरण किया गया है।

इस अवसर पर क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों का प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में विजन जबलपुर के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, जिला क्षय नियंत्रण अधिकारी डॉ संतोष सिंह ठाकुर, जिला मीडिया अधिकारी अजय कुरील भी उपस्थित थे।

Related Articles

Latest News