भारतीय महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को 7 विकेट हराकर जीता पहला टी20 विश्व कप

साउथ अफ्रीका में खेली गई पहली अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप प्रतियोगिता के निर्णायक मुकाबले में भारत ने शेफाली वर्मा की कप्तानी में इंग्लैंड को 7 विकेट से हरा कर इतिहास रचते हुए खिताब पर कब्जा कर लिया। भारत के लिए सौम्या तिवारी, त्रिशा और अर्चना देवी ने शानदार प्रदर्शन करते भारत की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए इंग्लैंड की अंडर 19 महिला टीम केवल 68 रनों के स्कोर पर ढेर हो गई। इस दौरान रेयाना ने 24 गेंदों का सामना करते हुए 19 रन बनाए। इंग्लैंड की पारी के दौरान भारत की ओर से तितस साधु ने 4 ओवरों में महज 6 रन दिए और 2 विकेट अपने नाम किए। उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ दि मैच का पुरस्कार दिया गया।

इसके अलावा पार्श्वी चोपड़ा ने 4 ओवरों में 13 रन देकर 2 विकेट झटके। वहीं अर्चना देवी ने 3 ओवरों में 17 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। कप्तान शेफाली वर्मा को भी एक सफलता मिली, उन्होंने 2 ओवरों में 16 रन दिए. सोनम यादव और मन्नत कश्यप ने भी एक-एक विकेट लिया।

इंग्लैंड के दिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 14 ओवरों में ही मैच जीत लिया। टीम इंडिया के लिए सौम्या तिवारी ने 3 चौकों की सहायता से नाबाद 24 रन बनाएं। कप्तान शेफाली ने 15 रनों का योगदान दिया, उन्होंने एक चौका और एक छक्का लगाया। त्रिशा ने 29 गेंदों का सामना करते हुए 24 रन बनाए. उनकी इस पारी में 3 चौके शामिल रहे।