जबलपुर। नगर निगम एवं स्मार्ट सिटी लिमिटेड के द्वारा संयुक्त रूप से अब अपने उद्यानों में ’खेल मास्टर प्लान’ लागू किया जायेगा।
इस संबंध में आज निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने वर्ल्ड रिसोर्स इंस्टीट्यूट इंडिया के इंजीनियरों एवं अन्य तकनीकी अधिकारियों के साथ भॅंवरताल पार्क का निरीक्षण किया और विशेष कर नौनिहालों के झूले का अवलोकन किया और कहा कि अब पार्क में बच्चों के लिए अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप झूले एवं पिसल पट्टी लगाये जायेगें ताकि सुरक्षित तरीके से बच्चे झूलों का आनंद ले सकेगें।
निरीक्षण के मौके पर निगमायुक्त श्री अहिरवार ने बताया कि नगर निगम के उद्यानों में बच्चों की अलग अलग उम्र के अनुसार खेल परिसर विकसित किये जायेगें तथा मानकों के अनुरूप सुरक्षा का ध्यान रखते हुए खेल उपकरण सुरक्षित तरीके से लगाए जायेगें।
उन्होंने कहा कि पार्क में छोटे बच्चों की सुरक्षा के लिए बहुत जरूरी है कि जो भी उपकरण लगे वह निर्धारित मानकों के अनुरूप हो और मजबूत हो। निगमायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को इस संबंध में कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिये।
भॅंवरताल पार्क निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त श्री अहिरवार ने उद्यान अधिकारी सहित अन्य इंजीनियरों को निर्देशित किया कि पार्क के अंदर एवं आस पास के क्षेत्रों में स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के लिए जारी सिटी प्रोफाइल के अनुरूप भी कार्य कराएॅं ताकि पार्क की सुंदरता के साथ-साथ आस पास के क्षेत्रों में भी स्वच्छता की चमक दिखाई दे सके।
निरीक्षण के मौके पर सहायक यंत्री अभिनव मिश्रा, तकनीकी अधिकारी बालेन्दू शुक्ला, अंकुर खरे, अर्पित नेमा, गजेन्द्र सिंह, श्रीमती दीप्ति भनारिया, अमन तिवारी, सौरभ त्रिपाठी, श्री चौकसे के साथ विशाखा के, अरूनिमा सेन, श्रद्धा गुप्ता, सिद्धार्थ प्रयाग रंजन आदि उपस्थि रहे।











