नितिन प्रसाद पर कार्यवाही की मांग पर भड़के कपिल सिब्बल, कहा अपने लोगों पर नहीं भाजपा पर करो सर्जिकल स्ट्राइक

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने कहा है कि पार्टी को अपने लोगों पर नहीं, बल्कि भाजपा पर सर्जिकल स्ट्राइक करने की जरूरत है। कपिल सिब्बल ने उत्तर प्रदेश की लखीमपुरी की जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जितिन प्रसाद के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने पर ये बयान दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रसाद को आधिकारिक तौर पर निशाना बनाया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है।

कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने ट्वीट कर कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण है कि उत्तर प्रदेश में जितिन प्रसाद को आधिकारिक रूप से निशाना बनाया जा रहा है। कांग्रेस को अपने लोगों पर नहीं, बल्कि भाजपा को सर्जिकल स्ट्राइक से निशाना बनाने की जरूरत है।

वहीं कपिल सिब्बल के ट्वीट से परोक्ष रूप से सहमति जताते हुए कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने ट्वीट किया, भविष्य ज्ञानी। मीडिया रिापोर्ट्स के अनुसार लखीमपुरी खीरी कांग्रेस कमेटी ने पांच प्रस्ताव पारित किए हैं, जिनमें से एक में मांग की गई है कि जितिन प्रसाद के खिलाफ कार्रवाई की जाए।