Friday, April 24, 2026
Homeखास खबरMP Weather Alert: तपती गर्मी पर ब्रेक, 40 जिलों में आंधी-बारिश का...

MP Weather Alert: तपती गर्मी पर ब्रेक, 40 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, मौसम ने ली करवट!

मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर डगमगाया है. प्रदेश में 29 मार्च से आंधी और बारिश का एक नया  सिस्टम सक्रिय हो रहा है. मौसम विभाग के अनुसार असर अगले 3 दिनों तक रहेगा. जिससे भोपाल, इंदौर और उज्जैन समेत प्रदेश के करीब 40 जिलों में झमाझम बारिश और तेज आंधी की संभावना है.
meteorological department  के अनुसार आज शनिवार को प्रदेश में भीषण गर्मी रहने वाली है. जबकि शुक्रवार को नर्मदापुरम में पारा 41.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जहां लू जैसे हालात देखे गए. हालांकि  29 मार्च से कुछ जिलों में बूंदाबांदी से शुरुआत होगी. जिसके चलते 30-31 मार्च को सिस्टम का सबसे ज्यादा असर रहेगा. जिसके चलते 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और इसका असर भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, चंबल और सागर संभाग के जिले में दिखाई देगा.
The weather will remain like this for the next 3 days
29 मार्च: उत्तरी हिस्से में बारिश का अलर्ट रहेगा. जिसके चलते ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, नीमच और मंदसौर जैसे जिले प्रभावित रहेंगे.
30 मार्च:  भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, रतलाम, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, गुना, अशोकनगर, विदिशा, सागर, निवाड़ी, छतरपुर, दमोह, पन्ना, कटनी, रीवा, सतना, मैहर, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, शिवपुरी, श्योपुर, मुरैना, भिंड और दतिया में बारिश होने की संभावना हैं.
31 मार्च: भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, राजगढ़, विदिशा, सीहोर, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, बैतूल, नर्मदापुरम, रायसेन, सागर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बालाघाट, सिवनी, दमोह, कटनी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली जिलों में पानी गिरने के आसार बनेंगे.
big cities maximum temperature
प्रदेश के प्रमुख शहरों में अधिकतम तापमान इस तरह रहा—भोपाल में 37.0°C,इंदौर में 37.0°C,जबलपुर में 38.4°C,ग्वालियर में 36.1°C,उज्जैन में 37.0°C। वहीं न्यूनतम तापमान भोपाल में  19.8°C,इंदौर में 19.0°C,जबलपुर में 21.5°C,ग्वालियर में 21.5°C,उज्जैन में 18.5°C

Related Articles

Latest News