Sunday, July 26, 2026
Homeखास खबरलखनऊ डिवीजन के 8 रेलवे स्टेशनों के नाम बदले गए

लखनऊ डिवीजन के 8 रेलवे स्टेशनों के नाम बदले गए

लखनऊ (हि.स.)। भारतीय रेलवे के लखनऊ डिवीजन के 8 रेलवे स्टेशनों के नाम बदल दिए गए हैं। जिन स्टेशनों के नाम बदले गए हैं, उनमें कासिमपुर हाल्ट, जैश, मिसरौली, बानी, निहालगढ़, अकबरगंज, वजीरगंज हाल्ट, फुरसतगंज है ।

बदले गए नामों के अनुसार कासिमपुर हाल्ट का नाम बदलकर जायस सिटी, जैश का नाम बदलकर गुरु गोरखनाथ धाम, मिसरौली का नाम बदलकर मां कालिकन धाम कर दिया गया है।

वहीं बानी का नाम बदलकर स्वामी परमहंस, निहालगढ़ का नाम बदलकर महाराजा बिजली पासी, अकबरगंज का नाम बदलकर मां अहोरवा भवानी धाम, वजीरगंज हाल्ट का नाम बदलकर अमर शहीद भाले सुल्तान और फुरसतगंज का नाम बदलकर तपेश्वरनाथ धाम किया गया है।

Related Articles

Latest News