नवजोत सिंह सिद्धू बने पंजाब कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष

पंजाब कांग्रेस में पिछले कुछ दिनों से जारी उठापटक पर विराम लगाते हुए शीर्ष नेतृत्व ने सुनील जाखड़ के स्थान पर नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है।बना दिया गया है.

इसके साथ ही चार कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाए गए हैं। संगत सिंह गिलजियां, कुलजीत नागरा, पवन गोयल और सुखविंदर डैनी कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पिछले कुछ दिनों से ये कयास लगाए जा रहे थे कि सिद्धू को पंजाब कांग्रेस की कमान मिल सकती है। हालांकि यह भी कहा जा रहा था कि सिद्धू को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के संभावित फैसले से सीएम अमरिंदर नाराज हैं।