Summer Special Train: ट्रेनों में यात्रियों को भारी भीड़ को देखते हुए भारतीय रेल प्रशासन ने नई दिल्ली-हावड़ा के बीच समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। इस ट्रेन के संचालन से पांच राज्यों दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड तथा पश्चिम बंगाल के रेलयात्रियों को लाभ होगा।
गाड़ी संख्या 04092 नई दिल्ली-हावड़ा समर स्पेशल ट्रेन
गाड़ी संख्या 04092 नई दिल्ली-हावड़ा समर स्पेशल ट्रेन नई दिल्ली से 11 जून से 19 जुलाई के बीच प्रत्येक बुधवार और शनिवार को 12 ट्रिप चलाई जाएंगी। ये रेलगाड़ी नई दिल्ली से शाम को 7:30 बजे रवाना होगी और अगले दिन रात को 9:40 बजे हावड़ा पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 04091 हावड़ा-नई दिल्ली समर स्पेशल ट्रेन
इसी तरह गाड़ी संख्या 04091 हावड़ा-नई दिल्ली समर स्पेशल ट्रेन 12 जून से शुरू होकर 20 जुलाई तक प्रत्येक गुरुवार और रविवार को हावड़ा से नई दिल्ली के बीच 12 ट्रिप चलेगी। ये रेलगाड़ी हावड़ा से रात को 11:50 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन दोपहर को 1:00 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
ठहराव
ये ट्रेन दोनों दिशाओं में अलीगढ़, टुंडला, गोविंदपुरी, प्रयागराज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा जंक्शन, दानापुर, पटना जंक्शन, बख्तियारपुर, बाढ़, मोकामा, कियूल, जमुई, झाझा, जसीडीह, मधूपुर, जामताड़ा, चितरंजन, आसनसोल, दुर्गापुर, बर्धमान आदि स्टेशनों पर रुकेगी।











