भोपाल। भारत सरकार ने गणतंत्र दिवस से ठीक पहले पद्म पुरस्कारों की घोषणा की है। इसमें मध्य प्रदेश से मोहन नागर का नाम शामिल है। इन्हें पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए के पद्मश्री पुरस्कार 2026 से नवाजा जाएगा।
केंद्र सरकार द्वारा देश में अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ठ कार्य करने वाली प्रतिभाओं को हर साल पद्म पुरस्कार से नवाजा जाता है। साल 2026 में पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई है।
सूत्रों के अनुसार सूची में मध्य प्रदेश से तीन नाम शामिल हैं। इनमें पर्यावरण क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए मोहन नागर को पद्मश्री पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
सूत्रों के अनुसार पर्यावरणविद मोहन नागर के साथ-साथ MP से कैलाश चंद्र पंत और भगवनदास रायकवार के नाम शामिल बताए जा रहे हैं।











