Friday, April 24, 2026
Homeखास खबरPM MODI ने की बड़ी एनर्जी कंपनियों के CEO से मुलाकात

PM MODI ने की बड़ी एनर्जी कंपनियों के CEO से मुलाकात

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर दुनिया भर की बड़ी एनर्जी कंपनियों के सीईओ से मुलाकात की। इंडिया एनर्जी वीक 2026 के दौरान हुई इस बैठक में पीएम ने भारत की तरक्की का खाका खींचा।

उन्होंने कहा कि भारत जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनने वाला है और ग्लोबल एनर्जी मार्केट में अहम भूमिका निभाएगा।

पीएम मोदी ने बताया कि भारत में तेल-गैस की खोज और उत्पादन में करीब 100 अरब डॉलर के निवेश का मौका है। इसके साथ ही उन्होंने कंप्रेस्ड बायो-गैस सेक्टर में भी 30 अरब डॉलर के अवसरों की जानकारी दी।

बैठक में आए सीईओ ने भारत की नीतियों और यहां के कारोबारी माहौल पर पूरा भरोसा जताया। इन बड़े कारोबारियों ने भारत में अपना बिजनेस बढ़ाने में काफी दिलचस्पी दिखाई है।

पीएम ने कहा कि दुनिया में भले ही अभी अनिश्चितता का माहौल हो, लेकिन भारत एक भरोसेमंद साथी बनकर खड़ा है। उन्होंने सभी से मिलकर काम करने और नई तकनीक पर जोर देने की अपील की। इस बैठक में बीपी और टोटल एनर्जीज जैसी कंपनियों के 27 बड़े अधिकारी शामिल हुए।

Related Articles

Latest News