Friday, April 24, 2026
Homeखास खबरमोटापे के खिलाफ जागरूकता लाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने इन दस...

मोटापे के खिलाफ जागरूकता लाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने इन दस लोगों को किया नामांकित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोटापे की बढ़ती दर से निपटने की तत्काल आवश्यकता पर बल देते हुए, खाद्य तेल की खपत को कम करने के लिए प्रमुख व्यक्तियों को नामित किया। उन्होंने उनसे आंदोलन को और विस्तार देने के लिए 10 और लोगों को नामांकित करने का भी आग्रह किया।

पीएम मोदी ने आज सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा: 

“जैसा कि कल की मन की बात में कहा गया, मैं मोटापे से लड़ाई को मजबूत करने और भोजन में खाद्य तेल की खपत को कम करने के बारे में जागरूकता फैलाने में मदद करने के लिए निम्नलिखित लोगों को नामांकित करना चाहूंगा। मैं उनसे 10-10 लोगों को नामांकित करने का भी अनुरोध करता हूं ताकि हमारा आंदोलन बड़ा हो सके।

पीएम मोदी ने आनंद महिंद्रा, निरहुआ (दिनेश लाल यादव), मनु भाकर, मीराबाई चानू, मोहनलाल, नंदन नीलेकणी, उमर अब्दुल्ला, एक्टर माधवन, श्रेया घोषाल और श्रीमती सुधा मूर्ति को नामांकित करते हुए कहा कि आइए हम सब मिलकर भारत को अधिक फिट और स्वस्थ बनाएं।

Related Articles

Latest News