Friday, April 24, 2026
Homeखास खबरराजस्थान में सभी सरकारी भवनों की गुणवत्ता की होगी जांच, उच्चस्तरीय कमेटी...

राजस्थान में सभी सरकारी भवनों की गुणवत्ता की होगी जांच, उच्चस्तरीय कमेटी का होगा गठन

राजस्थान में बीते 6 सालों में बने सभी सरकारी भवनों की गुणवत्ता की जांच की जायेगी। इसके लिए राज्य स्तर पर उच्चस्तरीय कमेटी गठित की जायेगी।

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने सभी विभागों को क्षतिग्रस्त और जीर्ण-क्षीर्ण भवनों की तुरंत मरम्मत कराने के निर्देश दिये है। उन्होंने कहा कि झालावाड के मनोहरथाना में हुए सरकारी स्कूल जैसे हादसे होने पर अधिकारियों की व्यक्तिगत जिम्मेदारी तय की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने जर्जर भवनों में चल रहे आंगनबाड़ी केन्द्रों को तत्काल स्थानांतरित करने और क्षतिग्रस्त स्कूलों तथा अस्पतालों की प्राथमिकता के साथ मरम्मत कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने सार्वजनिक भवनों का तुरंत निरीक्षण कर जिलेवार रिपोर्ट पेश करने को कहा है।

Related Articles

Latest News