Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशराजस्थान में हुए भीषण सड़क हादसे में MP के दंपत्ति सहित 3...

राजस्थान में हुए भीषण सड़क हादसे में MP के दंपत्ति सहित 3 लोगों की दर्दनाक मौत

भोपाल. एमपी के नीमच से राजस्थान जा रहा एक परिवार सड़क हादसे का शिकार हो गया, जिसमें दंपत्ति सहित तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. यह हादसा राजस्थान के निंबाहेड़ा के कोतवाली थाना इलाके में स्थित वसुंधरा मल्टी के पास शुक्रवार देर रात हुआ

बताया जाता है कि सड़क किनारे खड़ी पिकअप वाहन का टायर बदलते समय पीछे से आई तेज रफ्तार मारुति ओमनी अनियंत्रित होकर पिकअप से जा टकराई। उसी दौरान एक थार कार भी पीछे से भिड़ गई। तीन वाहनों की एकाएक भीषण टक्कर में मध्य प्रदेश के नीमच निवासी दंपति और एमपी के ही मंदसौर निवासी पिकअप चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने ओमनी चालक लखन पिता सुरेशचंद्र निवासी सरवानिया महाराज और उनकी पत्नी सविता को मृत घोषित कर दिया। वहीं पिकअप चालक बसंतीलाल पिता भैरूलाल निवासी मंदसौर की भी इस हादसे में जान चली गई। पिकअप, का सहचालक हस्तीमल पामेचा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।

Related Articles

Latest News