Homeखास खबरआरबीआई गवर्नर की चेतावनी- सोच-समझकर ही करें एआई का उपयोग

आरबीआई गवर्नर की चेतावनी- सोच-समझकर ही करें एआई का उपयोग

भारतीय रिज़र्व बैंक गवर्नर संजय मल्होत्रा ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2025 में शामिल हुए। उन्होंने एआई के बढ़ते इस्तेमाल से देश की डिजिटल अर्थव्यवस्था को भी नई रफ्तार मिलने की उम्मीद जताई है।

आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, जो कभी सिर्फ एक शैक्षणिक सोच हुआ करती थी, अब बहुत तेज़ी से हमारी ज़िंदगी और वित्तीय सेवाओं का जरूरी हिस्सा बन चुकी है।

साथ ही उन्होंने एआई के इस बढ़ते इस्तेमाल से देश की डिजिटल अर्थव्यवस्था को भी नई रफ्तार मिलने की उम्मीद जताई है।

इस बीच आरबीआई गवर्नर ने चेतावनी देते हुए कहा कि भारत में डिजिटल धोखाधड़ी बड़ी समस्या बनती जा रही है, इसलिए उन्होंने एआई को सोच-समझकर और सही तरीके से उपयोग करने पर जोर दिया।

Related Articles

Latest News