Friday, April 24, 2026
Homeखास खबरदक्षिण कोरिया के रक्षा खुफिया कमान प्रमुख मेजर जनरल मून सांग-हो गिरफ्तार

दक्षिण कोरिया के रक्षा खुफिया कमान प्रमुख मेजर जनरल मून सांग-हो गिरफ्तार

सियोल (हि.स.)। दक्षिण कोरिया में बुधवार दोपहर 12ः20 बजे (स्थानीय समय) रक्षा खुफिया कमान प्रमुख मेजर जनरल मून सांग-हो को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया। उनकी गिरफ्तारी अल्पकालिक मार्शल लॉ अभियान में शामिल रहने के संदेह के रूप में की गई है। मार्शल लॉ डिक्री की जांच कर रहे एक भ्रष्टाचार विरोधी जांच निकाय ने इसकी घोषणा की।

द कोरिया टाइम्स समाचार पत्र के अनुसार, उच्च पदस्थ अधिकारियों के भ्रष्टाचार जांच कार्यालय ने कहा कि मेजर जनरल मून सांग-हो को गिरफ्तार कर लिया गया है। कार्यालय ने कहा कि मेजर जनरल मून सांग-हो पर राष्ट्रपति यून सुक येओल के मार्शल लॉ घोषित करने के बाद तीन दिसंबर को राष्ट्रीय चुनाव आयोग के कार्यालय में सेना भेजने का संदेह है। उन पर मार्शल लॉ की घोषणा करने से दो दिन पहले ग्योंगगी प्रांत में एक बर्गर फ्रेंचाइजी में दो अन्य अधीनस्थों के साथ पूर्व रक्षा खुफिया कमांडर नोह सांग-वोन के साथ मार्शल लॉ संचालन पर चर्चा करने का भी संदेह है।

इससे पहले कल मंगलवार को देश के सेना प्रमुख जनरल पार्क एन-सु को गिरफ्तार किया गया था। पार्क को विद्रोह में मुख्य भूमिका निभाने और सत्ता के दुरुपयोग के आरोप में अदालत से वारंट होने के बाद गिरफ्तार किया गया। इस मामले में इससे पहले पूर्व रक्षामंत्री किम योंग-ह्यून, डिफेंस काउंटर इंटेलिजेंस कमांड के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल येओ इन-ह्युंग, आर्मी स्पेशल वार फेयर कमांड के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल क्वाक जोंग-क्यून और लेफ्टिनेंट जनरल ली कैपिटल डिफेंस कमांड के प्रमुख जिन-वू को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Related Articles

Latest News