Sunday, July 26, 2026
Homeखास खबरजबलपुर से दिल्ली के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

जबलपुर से दिल्ली के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस एवं जन्माष्टमी के अवसर पर रेलयात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी संख्या 01707/01708 जबलपुर-हज़रत निज़ामुदद्दीन-जबलपुर के मध्य साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में 2-2 ट्रिप संचालित करने का निर्णय लिया गया है। इस स्पेशल ट्रेन में वातानुकूलित श्रेणी, शयनयान श्रेणी एवं सामान्य श्रेणी के कोचेस रहेंगे। 

यह स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ग्वालियर, आगरा कैंट एवं मथुरा हाल्ट लेकर गन्तव्य को जाएगी। रेलयात्री किसी भी कंप्यूटरीकृत आरक्षण केन्द्र या ऑनलाइन आईआरसीटीसी की वेबसाइट से इस स्पेशल ट्रेन की आरक्षण सुविधा का लाभ उठा सकते है। 

जबलपुर-निज़ामुदद्दीन स्पेशल ट्रेन

गाड़ी संख्या 01707 जबलपुर-हज़रत निज़ामुदद्दीन स्पेशल ट्रेन 14 एवं 17 अगस्त 2025 को जबलपुर स्टेशन से शाम 18:30 बजे प्रस्थान कर कटनी मुड़वारा रात 19:50 बजे, दमोह रात 21:30 बजे, सागर 22:45 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी 3:25 बजे, ग्वालियर 4:50 बजे, आगरा कैंट 7:45 बजे, मथुरा 9:00 बजे होते हुए सुबह 11:10 बजे हज़रत निजामुद्दीन स्टेशन पहुंचेगी।

निज़ामुदद्दीन-जबलपुर स्पेशल ट्रेन

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01708 हज़रत निज़ामुदद्दीन-जबलपुर स्पेशल ट्रेन 15 एवं 18 अगस्त 2025 को हज़रत निजामुद्दीन स्टेशन से दोपहर 12:30 बजे प्रस्थान कर मथुरा 14:18 बजे, आगरा कैंट 15:40 बजे, ग्वालियर 18:20 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रात 21:35 बजे, सागर मध्य रात्रि 2:15 बजे, दमोह 3:30 बजे, कटनी मुड़वारा प्रातः 6:00 बजे होते हुए सुबह 8:10 बजे जबलपुर पहुंचेगी।

Related Articles

Latest News