Tuesday, March 10, 2026
Homeखास खबरआज का मौसम: देश ​के कई राज्यों में जोरदार बारिश का अनुमान

आज का मौसम: देश ​के कई राज्यों में जोरदार बारिश का अनुमान

छत्तीसगढ़, पूर्वी राजस्थान, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा और विदर्भ के कुछ स्थानों में आज अत्यधिक तेज़ वर्षा होने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने छत्‍तीसगढ़, पूर्वी राजस्‍थान, गुजरात, जम्‍मू-कश्‍मीर, लद्दाख, कोंकण, गोवा, मध्‍य महाराष्‍ट्र, मध्‍य प्रदेश, ओडिशा और विदर्भ के कुछ स्‍थानों में आज अ‍त्‍यधिक तेज़ वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया है।

मौसम विभाग के अनुसार उत्‍तराखंड, पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्‍ली और हिमाचल प्रदेश भी तेज़ वर्षा की संभावना है। देश के पूर्वोत्‍तर और दक्षिणी हिस्‍सों में भी ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी।

वहीं मौसम विभाग ने अगले सात दिन के दौरान देश के पूर्वी और मध्‍य भागों में गरज के साथ हल्‍की से मध्‍यम वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया है।

Related Articles

Latest News