Homeखास खबरआज का मौसम: जमकर बरस रहे हैं मानसून के बादल, एमपी-यूपी सहित...

आज का मौसम: जमकर बरस रहे हैं मानसून के बादल, एमपी-यूपी सहित कई राज्यों में ऑरेंज अलर्ट

Weather Update: देश में मानसून के पूरी तरह सक्रिय होते ही सभी राज्यों में झमाझम बारिश का दौर आरंभ हो चुका है। मौसम विभाग ने आज भी कई राज्यों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों के दौरान कई राज्यों में अतिभारी बारिश की संभावना है। आज उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और बिहार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, झारखंड सहित कई राज्यों में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान में कहा गया है कि 2 जुलाई और 5 व 6 जुलाई के दौरान हरियाणा और चंडीगढ़ में बारिश की संभावना है। 3 से 6 जुलाई के दौरान पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान में भारी वर्षा की संभावना है। आज 1 जुलाई से 6 जुलाई के दौरान झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश की संभावना है।

इसके अलावा मौसम विभाग ने बताया कि  आज 1 जुलाई और 4-6 जुलाई के दौरान विदर्भ, गंगीय पश्चिम बंगाल में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है। 1, 4 और 5 जुलाई को मध्य प्रदेश में बारिश की संभावना है। अगले 7 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, साथ ही आंधी, बिजली और 30-40 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

Related Articles

Latest News