Tuesday, June 24, 2025
Homeखास खबरआज का मौसम: देश के कई राज्यों में तापमान बढ़ने के आसार,...

आज का मौसम: देश के कई राज्यों में तापमान बढ़ने के आसार, 10 जून से फिर सक्रिय होगा मानसून

Weather: देश में मानसून का आगमन हो चुका है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से मानसून की रफ्तार थम सी गई है, जिससे अनेक राज्यों में तापमान बढ़ने लगा है। मौसम विभाग ने आज सोमवार को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, जम्मू कश्मीर में तापमान बढ़ने की संभावना जताई है।

वहीं आज मौसम विभाग (आईएमडी) ने कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश की संभावना जताई है। असम, मेघालय, पुडुचेरी और तमिलनाडु में भी आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने 10 जून से देश के अधिकतर हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग का कहना है कि देश के दक्षिणी राज्यों और पश्चिम में तटीय इलाकों में 10 जून से भारी बारिश शुरू हो सकती है। इसके साथ ही पूर्वोत्तर के राज्यों में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार मानसून के सक्रिय होते ही 10 जून से देश के अधिकतर हिस्सों में बारिश शुरू होने की संभावना है। देश में मानसून का आगमन समय से पहले ही हो चुका है और धीरे-धीरे सभी हिस्सों में पहुँच रहा है।

Related Articles

Latest News