Friday, July 11, 2025
Homeखास खबरआज का मौसम: कई राज्यों में अति भारी बारिश का अलर्ट, आज...

आज का मौसम: कई राज्यों में अति भारी बारिश का अलर्ट, आज दिल्ली पहुंचेगा मानसून

Monsoon Update: देश के अधिकांश राज्यों में मानसून का आगमन हो चुका है और कई राज्यों में झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज मंगलवार को मानसून पहुँच सकता है। मौसम विभाग ने दिल्ली में आज के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है।  

मौसम विभाग ने कहा है कि राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के अधिकतर भागों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए मौसम की स्थितियां अनुकूल हैं। राजस्थान के अनेक इलाकों में बारिश का दौर जारी है। हिमाचल प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर अगले 2 दिन भारी से बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी देते हुए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है।

वहीं मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी मध्य प्रदेश में आज अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा 27 जून तक मध्य प्रदेश में भी कई जगहों पर भारी से बहुत भारी बरसात जारी रहने की संभावना है। वहीं उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, देवरिया और कुशीनगर में आज भी भारी बारिश होने की संभावना है। बिहार, झारखंड, ओडिशा में 27 जून तक, विदर्भ में 25 और 26 जून को अलग-अलग स्थानों पर जोरदार बारिश की संभावना है।

Related Articles

Latest News