Thursday, June 18, 2026
Homeखास खबरआज का मौसम: कई राज्यों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, यूपी-बिहार...

आज का मौसम: कई राज्यों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, यूपी-बिहार को मिलेगी राहत

Weather Update: देश के अधिकांश राज्यों में भारी बारिश का सिलसिला जारी है, जिससे कई राज्यों में जन-जीवन खासा प्रभावित हुआ है और लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

मौसम विभाग ने आज मंगलवार को भी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, कोंकण, गोवा, ओडिशा, तेलंगाना और उत्तराखंड के अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है

इसके अलावा मौसम विभाग ने आज दिल्ली, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, झारखंड, पश्चिम बंगाल, गुजरात, असम, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, मेघालय, मिजोरम, मणिपुर, मेघालय, त्रिपुरा, नगालैंड, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और अरुणाचल प्रदेश में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस बीच उत्तर प्रदेश और बिहार में सामान्य बारिश होने की संभावना हैं।

Related Articles

Latest News