भारतीय रेल प्रशासन द्वारा गर्मी के मौसम के दौरान अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लियर करने और उनकी यात्रा मांग को पूरा करने के उद्देश्य से उधना (सूरत)-समस्तीपुर-उधना साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन विशेष किराये पर 5-5 ट्रिप चलाने का निर्णय लिया गया है।
इसी तरह उधना (सूरत)-जयनगर-उधना साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन विशेष किराये पर 4-4 ट्रिप चलाने का निर्णय लिया गया है।
गाड़ी संख्या 09069 उधना-समस्तीपुर समर स्पेशल ट्रेन
गाड़ी संख्या 09069 उधना-समस्तीपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 3 मई से 31 मई 2025 तक प्रत्येक शनिवार को उधना स्टेशन से रात 20:35 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन इटारसी सुबह 06:05 बजे, जबलपुर 09:20 बजे, कटनी 10:45 बजे, सतना 12:25 बजे पहुँचकर, अन्य स्टेशनों से होते हुए तीसरे दिन सोमवार 02:35 बजे समस्तीपुर स्टेशन पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 09070 समस्तीपुर-उधना समर स्पेशल ट्रेन
गाड़ी संख्या 09070 समस्तीपुर-उधना साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 5 मई से 02 जून 2025 तक प्रत्येक सोमवार को समस्तीपुर स्टेशन से प्रातः 05:00 बजे प्रस्थान कर, सतना 19:10 बजे, कटनी रात 22:00 बजे, अगले दिन जबलपुर मध्यरात्रि 00:05 बजे, इटारसी 03:35 बजे पहुँचकर,अन्य स्टेशनों से होते हुए मंगलवार दोपहर 14:00 बजे उधना स्टेशन पहुंचेगी। (05 ट्रिप)
समर स्पेशल ट्रेन का ठहराव
उधना (सूरत)-समस्तीपुर-उधना समर स्पेशल ट्रेन चलथान, नंदुरबार, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र जंक्शन, हाजीपुर और मुजफ्फरपुर स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में शयनयान श्रेणी एवं सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे।
गाड़ी संख्या 09067 उधना-जयनगर समर स्पेशल ट्रेन
गाड़ी संख्या 09067 उधना-जयनगर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 4 मई से 25 मई 2025 तक प्रत्येक रविवार को उधना स्टेशन से दोपहर 12:20 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन इटारसी रात 22:25 बजे, पहुँचकर, अगले दिन जबलपुर मध्य रात्रि 01:25 बजे, कटनी 02:55 बजे, सतना 04:25 बजे, पहुँचकर अन्य स्टेशनों से होते हुए सोमवार रात 22:50 बजे जयनगर स्टेशन पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 09068 जयनगर-उधना समर स्पेशल ट्रेन
गाड़ी संख्या 09068 जयनगर-उधना साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 5 मई से 26 मई 2025 तक प्रत्येक सोमवार को जयनगर स्टेशन से रात्रि 23:50 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन सतना 19:15 बजे, कटनी रात 20:55 बजे, जबलपुर 22:10 बजे, पहुँचकर, इटारसी 01:50 बजे अन्य स्टेशनों से होते हुए मंगलवार दोपहर 14:00 बजे उधना स्टेशन पहुंचेगी।
समर स्पेशल ट्रेन का ठहराव
उधना (सूरत)-जयनगर-उधना समर स्पेशल ट्रेन चलथान, नंदुरबार, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र जंक्शन, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर और मधुबनी स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे।











