Friday, September 11, 2026
Homeखास खबरमौसम का पूर्वानुमान: कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना

मौसम का पूर्वानुमान: कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने तेलंगाना, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह तथा देश के पूर्वोत्तर हिस्सों में विभिन्‍न इलाको में तेज वर्षा का पूर्वानुमान जारी किया है।

मौसम विभाग ने अगले 3 से 4 दिन तक आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, झारखंड, ओडिशा, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में गरज के साथ बिजली और तेज़ हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना व्‍यक्‍त की है। 

मौसम विभाग के अनिसार आज दक्षिण-पश्चिम और पश्चिम-मध्य अरब सागर के तट पर भी तेज़ हवाएँ चलने की संभावना है।

Related Articles

Latest News