Monday, March 16, 2026
Homeखास खबरपश्चिम रेलवे यूपी-बिहार के लिए चला रहा है कई समर स्पेशल ट्रेनें,...

पश्चिम रेलवे यूपी-बिहार के लिए चला रहा है कई समर स्पेशल ट्रेनें, देखें लिस्ट

पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा तथा ग्रीष्मकाल के दौरान उनकी यात्रा मांग को पूरा करने के उद्देश्य से समर स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। 

इन स्‍पेशल ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है-

गाड़ी संख्‍या 09009/09010 बांद्रा टर्मिनस-पालीताना सुपरफास्ट स्पेशल

गाड़ी संख्या 09009 बांद्रा टर्मिनस-पालीताना स्पेशल रविवार 18 मई 2025 को बांद्रा टर्मिनस से 19.25 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 09.25 बजे पालिताना पहुंचेगी।

इसी तरह ट्रेन संख्या 09010 पालीताना-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल सोमवार 19 मई 2025 को पालिताना से 20.30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 10.45 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।

यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, पालघर, वापी, वलसाड, नवसारी, सूरत, वडोदरा, आणंद, अहमदाबाद, बोटाद, धोला, सोनगढ़ और सिहोर गुजरात स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में एसी 3 टियर (इकोनॉमी) और एसी चेयर कार कोच हैं।

गाड़ी संख्‍या 09039/09040 उधना-गया साप्ताहिक स्पेशल

गाड़ी संख्या 09039 उधना-गया स्पेशल हर शुक्रवार को उधना से 22.00 बजे रवाना चलेगी और रविवार को 03.15 बजे गया पहुंचेगी। यह ट्रेन 23 मई से 27 जून 2025 तक चलेगी।

इसी तरह ट्रेन संख्या 09040 गया-उधना स्पेशल हर रविवार को गया से 07.10 बजे चलेगी और अगले दिन 14.00 बजे उधना पहुंचेगी। यह ट्रेन 25 मई से 29 जून 2025 तक चलेगी।

यह ट्रेन दोनों दिशाओं में चलथान, बारडोली, नंदुरबार, अमलनेर, जलगांव, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्ज़ापुर, पं. दीन दयाल उपाध्याय, सासाराम और डेहरी ऑनसोन स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में स्लीपर क्लास और जनरल सेकेंड क्लास कोच हैं।

गाड़ी संख्या 05560 उधना-रक्सौल स्पेशल ट्रेन

पश्चिम रेलवे के जनसम्पर्क विभाग से जारी विज्ञप्ति के अनुसार गाड़ी संख्या 05560 उधना-रक्सौल स्पेशल ट्रेन प्रत्येक रविवार को उधना से 15.35 बजे प्रस्थान करेगी और मंगलवार को 00:15 बजे रक्सौल पहुंचेगी। यह ट्रेन 18 मई 2025 से 27 जुलाई 2025 तक चलेगी।

गाड़ी संख्या 05559 रक्सौल-उधना स्पेशल ट्रेन

इसी तरह गाड़ी संख्या 05559 रक्सौल-उधना स्पेशल ट्रेन प्रत्येक शनिवार को रक्सौल से 05.30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 12.35 बजे उधना पहुंचेगी। यह ट्रेन 17 मई 2025 से 26 जुलाई 2025 तक चलेगी।

यह रेलगाड़ी दोनों दिशाओं में भरूच, वडोदरा, गोधरा, रतलाम, नागदा, उज्जैन, सीहोर, संत हिरदाराम नगर, बीना, लालितपुर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा, गोरखपुर, कप्तानगंज, बगहा, नरकटियागंज एवं सिकटा स्टेशनों पर रुकेगी। इस स्पेशल ट्रेन में एसी 2 टियर, एसी 3 टियर, स्लीपर क्लास और द्वितीय श्रेणी के सामान्य डिब्बे होंगे।

ट्रेन संख्या 09067/09068 उधना–जयनगर साप्ताहिक अनारक्षित स्‍पेशल

ट्रेन संख्या 09067 उधना-जयनगर स्पेशल प्रत्येक रविवार को उधना से 12.20 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 20.50 बजे जयनगर पहुंचेगी। यह ट्रेन 4 मई से 25 मई 2025 तक चलेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 09068 जयनगर-उधना स्पेशल प्रत्येक सोमवार को जयनगर से 23.50 बजे प्रस्थान करेगी और बुधवार को 12.15 बजे उधना पहुंचेगी। यह ट्रेन 5 मई से 26 मई 2025 तक चलेगी।

यह ट्रेन दोनों दिशाओं में चलथान, नंदुरबार, भुसावल, खंडवा, इटारसी जं., जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर जं., प्रयागराज छेवकी, दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, हाजीपुर जं., मुजफ्फरपुर जं., समस्तीपुर जं., दरभंगा जं. और मधुबनी स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में जनरल सेकेंड क्‍लास कोच होंगे।

ट्रेन संख्‍या 09069/09070 उधना-समस्तीपुर साप्ताहिक स्पेशल

ट्रेन संख्या 09069 उधना-समस्तीपुर स्पेशल प्रत्येक शनिवार को उधना से 20.35 बजे प्रस्थान करेगी और सोमवार को 02.35 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन 3 मई से 31 मई 2025 तक चलेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 09070 समस्तीपुर-उधना स्पेशल प्रत्येक सोमवार को समस्तीपुर से 05.00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 14.00 बजे उधना पहुंचेगी। यह ट्रेन 5 मई से 2 जून 2025 तक चलेगी।

यह ट्रेन दोनों दिशाओं में चलथान, नंदुरबार, भुसावल, खंडवा, इटारसी जं., जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर जं., प्रयागराज छेवकी, दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, हाजीपुर जं. और मुजफ्फरपुर जं. स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में स्लीपर क्लास और जनरल सेकेंड क्‍लास कोच होंगे।

ट्रेन संख्‍या 09407/09408 अहमदाबाद-दानापुर साप्ताहिक स्पेशल

ट्रेन संख्या 09407 अहमदाबाद-दानापुर स्पेशल प्रत्येक मंगलवार को अहमदाबाद से 09.20 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 19.00 बजे दानापुर पहुंचेगी। यह ट्रेन 6 मई से 17 जून 2025 तक चलेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 09408 दानापुर-अहमदाबाद स्पेशल प्रत्येक बुधवार को दानापुर से 22.30 बजे प्रस्थान करेगी और शुक्रवार को 06.00 बजे अहमदाबाद पहुँचेगी। यह ट्रेन 7 मई से 18 जून 2025 तक चलेगी।

यह ट्रेन दोनों दिशाओं में नडियाद, छायापुरी, रतलाम, उज्जैन, संत हिरदाराम नगर, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुरवारा, सतना, मानिकपुर जं., प्रयागराज छेवकी, दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर और आरा स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास और जनरल सेकेंड क्‍लास कोच होंगे।

ट्रेन संख्‍या 04156/04155 उधना-सूबेदारगंज साप्ताहिक स्पेशल

ट्रेन संख्या 04156 उधना-सूबेदारगंज स्पेशल प्रत्येक मंगलवार को उधना से 16.30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 21.00 बजे सूबेदारगंज पहुंचेगी। यह ट्रेन 22 अप्रैल से 1 जुलाई 2025 तक चलेगी।

इसी तरह, ट्रेन संख्या 04155 सूबेदारगंज-उधना स्पेशल प्रत्येक सोमवार को सूबेदारगंज से 11.40 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 13.30 बजे उधना पहुंचेगी। यह ट्रेन 21 अप्रैल से 30 जून 2025 तक चलेगी।

यह ट्रेन दोनों दिशाओं में चलथान, नंदुरबार, अमलनेर, भुसावल, इटारसी, रानी कमलापति, बीना, ललितपुर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ओराई, पुखरायां, गोविंदपुरी और फतेहपुर स्टेशनों पर रुकेगी।

स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि का विस्तार

ट्रेन संख्या 09189 मुंबई सेंट्रल-कटिहार साप्ताहिक स्पेशल को 31 मई, 2025 तक विस्‍तारित किया गया है। इसी तरह, ट्रेन संख्या 09190 कटिहार-मुंबई सेंट्रल साप्ताहिक स्पेशल को 3 जून 2025 तक विस्‍तारित किया गया है।

ट्रेन संख्‍या 09001 मुंबई सेंट्रल-खातीपुरा स्पेशल को 26 मई, 2025 तक विस्‍तारित किया गया है।

ट्रेन संख्‍या 09002 खातीपुरा-मुंबई सेंट्रल स्पेशल को 27 मई 2025 तक विस्‍तारित किया गया है।

ट्रेन संख्‍या 09003 मुंबई सेंट्रल-दिल्ली स्पेशल को 27 जून 2025 तक विस्‍तारित किया गया है।

ट्रेन संख्‍या 09004 दिल्ली-मुंबई सेंट्रल स्पेशल को 28 जून 2025 तक विस्‍तारित किया गया है।

ट्रेन संख्‍या 09007 वलसाड-खातीपुरा स्पेशल को 22 मई, 2025 तक विस्‍तारित किया गया है।

ट्रेन संख्‍या 09008 खातीपुरा-वलसाड स्पेशल को 23 मई, 2025 तक विस्‍तारित किया गया है।

ट्रेन संख्‍या 09425 साबरमती- हरिद्वार स्पेशल को 29 जून, 2025 तक विस्‍तारित किया गया है।

ट्रेन संख्‍या 09426 हरिद्वार-साबरमती स्पेशल को 30 जून, 2025 तक विस्‍तारित किया गया है।

Related Articles

Latest News