ये जो जीवन है: पूजा

ये जीवन जो अपना है,
लगता जैसे इक सपना है।
बाधाओं का सम-मिश्रण है,
सुख-दुख तो आते जाते हैं।

फिर भी जीवन, सपना लगता है,
ये जीवन जो अपना है
लगता जैसे इक सपना है।।

मोड़ जीवन का यही बताता,
गुजरा वक्त कभी नहीं आता।
मोह माया को छोड़ दो सारे,
अच्छे कर्म तू करता जा रे।

ये जीवन जो अपना है
लगता जैसे इक सपना है।।

पूजा