मैं रास्ता तकता रहा: अयोध्यानाथ चौधरी

अयोध्यानाथ चौधरी
जनकपुरधाम, नेपाल
Email- anchy.jnp@gmail.com

तमाम रात ढल चुकी
और चांद घूरता रहा

शायद मुझे वो भूल गए
मैं रास्ता तकता रहा

कहां गए वो छोड़कर
मैं द्वन्द्व से लड़ता रहा

सुनसान चारों ओर देख
मैं आह भर भरता रहा

कोशिश तो की भूलने की
पर मैं तो पछड़ता रहा

ना हां कहा, ना न कहा
बेमौत मैं मरता रहा