Wednesday, March 11, 2026
Homeजन-मननवोदय विद्यालयों में 9वीं और 11वीं कक्षा में प्रवेश के लिए 23...

नवोदय विद्यालयों में 9वीं और 11वीं कक्षा में प्रवेश के लिए 23 सितंबर तक आवेदन

नवोदय विद्यालयों में नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा में सत्र 2026-27 में सीधे प्रवेश के लिए 23 सितंबर 2025 तक आवेदन किए जा सकते हैं।

प्रवेश के लिए सिलेक्शन टेस्ट 7 फरवरी 2026 को आयोजित किया जाएगा। सीधी भर्ती के लिए वही अभ्यर्थी योग्य होंगे जो कि उस जिले के रहने वाले हो जहां पर नवोदय विद्यालय स्थित है।

नवोदय विद्यालय समिति ने कहा है कि नौवीं में प्रवेश के लिए 1 मई 2011 से लेकर 31 जुलाई 2013 के बीच जन्मे छात्र आवेदन कर सकते हैं।

वहीं 11वीं में प्रवेश के लिए 1 जून 2009 से लेकर 31 जुलाई 2011 के बीच जन्मतिथि वाले छात्र आवेदन कर सकते हैं।

Related Articles

Latest News