Friday, April 24, 2026
Homeजन-मनरीवा से 21 अगस्त को रवाना होगी भारत गौरव ट्रेन, 2 ज्योतिर्लिंग...

रीवा से 21 अगस्त को रवाना होगी भारत गौरव ट्रेन, 2 ज्योतिर्लिंग के साथ कराएगी दक्षिण के पर्यटन स्थलों की यात्रा

मध्य प्रदेश के तीर्थयात्रियों के लिए आईआरसीटीसी द्वारा भारत गौरव पर्यटक ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। ये ट्रेन 21 अगस्त 2025 को रीवा से 2 ज्योतिर्लिंग के साथ दक्षिण दर्शन यात्रा के लिए रवाना होगी।

यह ट्रेन मध्यप्रदेश के रीवा, सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, इटारसी, बैतूल, नागपुर एवं सेवाग्राम स्टेशनों से होते हुए जाएगी, जहाँ से यात्री इस ट्रेन पर सवार हो सकेंगे। 10 रातें व 11 दिनों की इस यात्रा में तिरुपति, रामेश्वरम, मदुरई, कन्याकुमारी एवं मल्लिकार्जुन के दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराया जायेगा। 

इस भारत गौरव ट्रेन के विशेष एलएचबी रेक में आरामदायक रेल यात्रा, ऑन-बोर्ड और ऑफ-बोर्ड भोजन, सड़क परिवहन और गुणवत्तायुक्‍त बसों में दर्शनीय स्थलों की यात्रा, यात्रा कार्यक्रम के अनुसार आवास की व्यवस्था, यात्रा में टूर एस्कॉर्ट्स, यात्रा बीमा, ऑन-बोर्ड सुरक्षा और हाउसकीपिंग की सेवा शामिल है।

इच्छुक पर्यटक इसकी बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com पर ऑनलाइन व अधिकृत एजेंट से भी करा सकते है। इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी व बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी के भोपाल, जबलपुर एवं इंदौर रेल्वे स्टेशन कार्यालय में संपर्क कर सकते है।

Related Articles

Latest News